Rohit Shetty News: कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, मुंबई पुलिस को दिए आठ होटल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 21, 2020, 11:17 PM IST

कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे पुल‍िसकर्मियों की मदद के ल‍िए डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी आगे आए हैं। उन्‍होंने मुंबई शहर के आठ होटल कोरोना वॉरियर्स के ल‍िए बुक कराए हैं।

Rohit Shetty News: कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आए रोहित शेट्टी, मुंबई पुलिस को दिए आठ होटल

Rohit Shetty News: कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे पुल‍िसकर्मियों की मदद के ल‍िए डायरेक्‍टर रोहित शेट्टी आगे आए हैं। उन्‍होंने मुंबई शहर के आठ होटल कोरोना वॉरियर्स के ल‍िए बुक कराए हैं। इन होटलों में मुंबई पुलिस के जवान और अधिकारी रुकेंगे। यहां सिविल वॉरियर्स को रहने, आराम करने, चेंज करने तथा रात का खाना और सुबह का नाश्ता जैसी सुविधा मिलेंगी। रोहित शेट्टी के इस कदम की चहुंओर तारीफ हो रही है।

मुंबई पुलिस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है, साथ ही रोहित शेट्टी का आभार जताया है। ट्वीट में कहा गया है- 'रोहित शेट्टी ने हमारे ऑन ड्यूटी कोरोना वॉरियर्स के लिए शहर के आठ होटल रहने, आराम करने, चेंज करने तथा रात का खाना और सुबह का नाश्ता करने के ल‍िए बुक किए हैं। इस तरह के सहयोग के लिए हम उनका धन्‍यवाद देते हैं।'

बता दें कि पूरा विश्‍व इस समय कोरोना वायरस द्वारा फैली महामारी से जूझ रहा है। चीन के वुहान शहर में पैदा हुए इस वायरस ने पूरी दुन‍िया को हिलाकर रख दिया और भारत भी इससे बच नहीं पाया। लगभग 20 हजार लोगों को यह वायरस भारत में भी संक्रमित कर चुका है और इस संख्‍या में रोज इजाफा हो रहा है। 

इस खतरनाक वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए भारत में 3 मई तक लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में फ‍िल्‍म जगत के भी सभी कामकाज ठप हैं। पुलिस, प्रशासन, डॉक्‍टर, मीडिया, सफाई विभाग के लोग द‍िनरात कोरोना से जंग लड़ हैं। तमाम बॉलीवुड सितारे कोरोना से इस जंग में मदद को आगे आए हैं। कुछ सितारों ने पीएम केयर्स फंड और सीएम रिलीफ फंड में दान दिया है तो कई सितारों ने जरूरतमंदों के लिए भोजन आदि की व्‍यवस्‍था की है। 

End of Article