Mouni Roy Photos: लॉकडाउन में ऐसे फिट रह रही हैं मौनी रॉय, फोटोज में दिखाई टोन्ड बॉडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2020, 07:41 AM IST

Mouni Roy New Photos: एक्ट्रेस मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज पोस्ट की हैं जिनमें वो अपनी काफी फिट लग रही हैं। मौनी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

Mouni Roy Photos: लॉकडाउन में ऐसे फिट रह रही हैं मौनी रॉय, फोटोज में दिखाई टोन्ड बॉडी
Photo Credit: Instagram

कोरोना वायरस के चलते 24 मार्च से अब तक देश में लॉकडाउन है जो 31 मई तक रहेगा। इस समय सेलेब्स सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए हैं और अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर कर रहे हैं। एक्ट्रेस मौनी रॉय भी सोशल मीडिया पर लगातार खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं। 

मौनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी डांस सेशन की फोटोज शेयर की जिसमें वो अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। मौनी ने जो फोटोज शेयर कीं उनमें वो जिम वेयर में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में बेहद फिट और खूबसूरत लग रही हैं, जिन्हें शेयर कर उन्होंने लिखा, 'डांस डांस डांस'। फैंस को मौनी की यह तस्वीरें काफी पसंद आ रही हैं और वो लगातार इनपर कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।  

दुबई में हैं मौनी रॉय

मालूम हो कि मौनी रॉय पिछले कुछ समय से दुबई में हैं। दरअसल वो वहां अपनी बहन के यहां गईं थीं लेकिन इसी दौरान भारत में लॉकडाउन हो गया और फ्लाइट्स बंद कर दी गईं जिसके चलते वो वहीं फंस गईं। 

टीवी से फिल्मों तक का सफर

मालूम हो कि मौनी रॉय ने टेलिविजन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। साल 2006 में वो एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से की थी, जिसमें वो कृष्णा तुलसी के रोल में नजर आईं थीं। इसके बाद उन्होंने जरा नच के दिखा का पहला सीजन जीता। इसके बाद मौनी सीरियल कस्तूरी, पति पत्नी और वो, दो सहेलियां, देवों के देव महादेव और नागिन जैसे सीरियल्स में नजर आईं। 
इसके बाद मौनी ने साल 2018 में अक्षय कुमार के अपोजिट फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद वो जॉन अब्राहम के साथ फिल्म रॉ- रोमियो अकबर वॉल्टर में दिखी।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म मेड इन चाइना में नजर आईं थीं, जिसमें वो एक्टर राजकुमार राव की पत्नी के रोल में थीं। अब वो फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगी जिसमें उनके अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन हैं। साथ ही मौनी एक्टर आमिर खान के साथ फिल्म मोगुल में काम करती दिखेंगी। 

End of Article