Motichoor Chaknachoor Poster: र‍िलीज हुआ मोतीचूर चकनाचूर का पोस्‍टर, 20 साल बड़े नवाज की 'दुल्‍‍हन' बनीं आथिया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 12, 2019, 01:02 PM IST

Motichoor Chaknachoor New Poster out: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर का एक द‍िन पहले ट्रेलर र‍िलीज हुआ था और अब इसका नया पोस्‍टर सामने आ गया है।

Motichoor Chaknachoor Poster: र‍िलीज हुआ मोतीचूर चकनाचूर का पोस्‍टर, 20 साल बड़े नवाज की 'दुल्‍‍हन' बनीं आथिया

Motichoor Chaknachoor New Poster out:  नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आथिया शेट्टी की फिल्म मोतीचूर चकनाचूर का एक द‍िन पहले ट्रेलर र‍िलीज हुआ था। ट्रेलर काफी मजेदार था। ट्रेलर के बाद अब फ‍िल्‍म का नया पोस्‍टर सामने आ गया है। पोस्‍टर से फ‍िल्‍म की कहानी की हिंट मिल रही है। इस नए पोस्‍टर में नवाज और आथिया की शादी होती दिखाई दे रही है। दोनों दूल्‍हा-दुल्‍हन के लिबास में नजर आ रहे हैं। पोस्‍टर में सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि नवाज शादी की स्‍टेज वाली कुर्सी पर बैठी हैं और आथिया प्‍लेन की सीट पर बैठी नजर आ रही हैं। 

यहां से फ‍िल्‍म की कहानी का पता चल जाता है। इस फ‍िल्‍म की कहानी पुष्पिंदर नाम के युवक की है जिसकी उम्र निकली जा रही है और वह अपने लिए दुल्हन की तलाश कर रहा है। पुष्पिंदर नाम के युवक का किरदार नवाज निभा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एनी बनी आथिया को एक ऐसा दूल्हा चाहिए जो उन्हें विदेश ले जाए। तभी उन्हें पता चलता है कि नवाजुद्दीन दुबई में नौकरी करते हैं और वे उनसे शादी करने की ठान लेती है। इस बीच काफी कॉमेडी होती है और शादी के बाद नवाज के बारे में आथिया को ऐसा पता चलता है कि वे शॉक्ड रह जाती है।

बता दें नवाजुद्दीन आथिया शेट्टी से उम्र में 20 साल बड़े हैं। नवाज जहां 45 साल के हैं, वहीं आथिया 26 साल की हैं। फ‍िल्‍म में मेकर्स में इन दोनों की अलग तरह की जोड़ी को भुनाने की कोशिश की है।

देबमित्रा बिसवाल के निर्देशन में बनीं मोतीचूर चकनाचूर इसी साल 15 नवंबर का रिलीज होने वाली है। फ‍िल्‍म के ट्रेलर और इस नए पोस्‍टर ने फ‍िल्‍म को लेकर उत्‍सुकता बढ़ा दी है। यह फ‍िल्‍म आयुष्‍मान खुराना की बाला और सनी सिंह की उजडा चमन के एक सप्‍ताह बाद रिलीज हो रही है। 

End of Article