कभी चॉकलेट के ऐड में नजर आती थी ये मॉडल, अब हॉट फोटोज से बढ़ा रही है गर्मी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 19, 2020, 12:47 PM IST

Minissha Lamba Hot Pics: साल 2005 में शूजित सरकार की फ‍िल्‍म यहां से डेब्‍यू करने वाली यह एक्ट्रेस चॉकलेट के विज्ञापन में नजर आती थी। बाद में यह बिग बॉस 8 का भी हिस्‍सा रही।

कभी चॉकलेट के ऐड में नजर आती थी ये मॉडल, अब हॉट फोटोज से बढ़ा रही है गर्मी

Minissha Lamba Hot Pics: हर तरफ कोरोना वायरस से दहशत फैली हुई है। दुन‍ियाभर के 135 से ज्‍यादा देशों में पांव पसार चुका यह खतरनाक वायरस भारत में भी फैल गया है। हर कोई इससे बचाव कर रहा है। एक तरफ जहां बॉलीवुड सितारे घर से निकलने से बच रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक अदाकारा हॉट तस्‍वीरें शेयर कर गर्मी बढ़ा रही है। 

हम बात कर रहे हैं साल 2005 में शूजित सरकार की फ‍िल्‍म यहां से डेब्‍यू करने वाली एक्ट्रेस मिनिषा लांबा की। मिनिषा ने अपेन इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। मनीषा की यह तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्‍वीरों में उनकी अदाएं वाकई द‍िलकश नजर आ रही हैं। फैंस इन तस्‍वीरों पर खूब प्‍यार लुटा रहे हैं। 

बता दें कि 1985 में पैदा हुईं मिनिषा ने चेन्‍नई, श्रीनगर और दिल्‍ली से पढ़ाई की है। जब वह दिल्‍ली यूनिवर्सिटी में थीं तब ही वह मॉडलिंग करने लगी थीं। वह एक फेमस चॉकलेट कंपनी के विज्ञापन में नजर आईं, साथ ही कई और कंपनी के कैंपेन का हिस्‍सा रहीं। चॉकलेट के विज्ञापन में देखकर ही शूजित सरकार ने उन्‍हें फ‍िल्‍म ऑफर की थी। वह बिग बॉस 8 का भी हिस्‍सा रही हैं, साथ ही 'बचना ऐ हसीनों' में रणबीर कपूर के साथ दिखाई दीं। 

मिनिषा के खाते में 'कार्पोरेट', 'रॉकी : द रेबेल', 'एंथनी कौन है', 'हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड', 'अनामिका', 'शौर्य' और 'दस कहानियां' जैसी फ‍िल्‍में आती हैं। अब वह काफी समय से पर्दे से दूर हैं। अंतिम बार उन्‍हें 2017 में आई फ‍िल्‍म भूमि में देखा गया था।

End of Article