Milind Soman ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स से उठाया पर्दा, बताया 26 साल छोटी पत्नी संग कैसा है रिश्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 27, 2022, 10:59 AM IST

Milind Soman Bedroom Secret: 55 साल की उम्र में भी मिलिंद सोमन फिटनेस के मामले में कई दिग्गजों को टक्कर देते हैं। मिलिंद सोमन ने साल 2018 में 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से दूसरी शादी की थी। आइये जानते हैं कैसी है दोनों की बेडरूम लाइफ।

Milind Soman ने अपने बेडरूम सीक्रेट्स से उठाया पर्दा, बताया 26 साल छोटी पत्नी संग कैसा है रिश्ता

Milind Soman Bedroom Secret: 55 साल की उम्र में भी मिलिंद सोमन फिटनेस के मामले में कई दिग्गजों को टक्कर देते हैं। मिलिंद सोमन ने साल 2018 में 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से दूसरी शादी की थी। साल 2018 में मिलिंद सोमन और अंकिता ने मराठी रीति-रिवाज से शादी की थी। अंकिता से पहले मिलिंद सोमन मधु सप्रे को डेट कर चुके हैं। वहीं, साल 2006 में उन्होंने  Mylene Jampanoi से शादी की थी। साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया था।

जब मिलिंद ने अंकिता को अपना हमसफर चुना था तो दोनों के बीच उम्र के अंतर को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि जब दोनों का रिश्ता पब्लिक हुआ और उनकी तस्वीरें सामने आने लगीं तो फैंस को पता लग गया है कि उन दोनों के लिए उम्र केवल एक नंबर है। फिर भी कई बार फैंस के मन में सवाल उठता है कि दोनों की बेडरूम लाइफ कैसी होगी।

अब खुद मिलिंद सोमन ने अपनी सेक्स ड्राइव के बारे में एक इंटरव्यू में बात की है। वह कहते हैं, "ये बहुत ही नॉर्मल है क्योंकि मैं खुद को उसी उम्र का महसूस करता हूं जितनी की मेरी पत्नी की उम्र है। मैं मानता हूं कि मैं अंकिता से ज्यादा फिजिकली फिट हूं और मैं ये महसूस करता हूं।"

ऐसे हुई थी मुलाकात

अंकिता कोंवर और मिलिंद सोमन की मुलाकात एक नाइट क्लब में हुई थी। पहली ही मुलाकात में दोनों की नजरें एक दूसरे से नहीं हट रही थी। अंकिता ने हिम्मत जुटाते हुए मिलिंद को डांस के लिए पूछा और मिलिंद ने भी हां कर दी। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ काफी देर तक डांस करते रहे। आखिर में अंकिता से मिलिंद ने उनका नंबर मांगा। 

इस दौरान अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड की मौत हो गई और वह बुरी तरह से टूट गई थीं। एक दिन उन्होंने हिम्मत जुटाकर मिलिंद सोमन को सब कुछ सच बताने का फैसला किया। इसके बाद मिलिंद ने उनका साथ देने का फैसला किया। मिलिंद की तरह अंकिता भी फिटनेस फ्रीक हैं।   

End of Article