Mika Singh Birthday: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं मीका सिंह, प्राइवेट जेट से करते हैं दुनिया की सैर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2021, 09:27 AM IST

Mika Singh Birthday: मीका सिंह इन दिनों बॉलीवुड के टॉप टेन महंगे प्लेबैक सिंगरों में से एक हैं! आज यानि 10 जून को वह अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर जानिए मीका सिंंह की प्रॉपर्टी के बारे में।

Mika Singh Birthday: अरबों की संपत्ति के मालिक हैं मीका सिंह, प्राइवेट जेट से करते हैं दुनिया की सैर

Mika Singh Birthday: मीका सिंह इन दिनों बॉलीवुड के टॉप टेन महंगे प्लेबैक सिंगरों में से एक हैं! वो एक गाने को आवाज देने के लिये कई लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। आज यानि 10 जून को वह अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। 10 जून 1977 को जन्मे मीका सिंह पंजाबी सिंगर दिलेर मेंहदी के छोटे भाई हैं। मीका का असली नाम अमरीक सिंह है और माता पिता का नाम बलबीर कौर और अजमेर सिंह है, दोनों स्टेट लेवल के पहलवान रहे हैं। मीका अपने भाई बहनों में सबसे छोटे हैं।

आइये मीका सिंह के जन्‍मदिन के मौके पर जानते हैं उनकी प्रॉपर्टी के बारे में। पुराने दिनों में मीका सिर्फ 500 रुपये के लिये गाना गाते थे और आज एक गाने या फिर स्टेज प्रोग्राम के लाखों रुपये चार्ज करते हैं। पार्टी या शादी, कार्यक्रम में स्टेज प्रोग्राम के लिए मीका बीस लाख से 50 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। एक लींडिग वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक वो करीब 6 मिलियन डॉलर यानी 450 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। मीका सिंह के पास आलीशान फॉर्म हाउस भी है जिसकी कीमत कई करोड़ है। 

प्राइवेट जेट के हैं मालिक 

हिंदी सिनेमा में ऐसे बहुत कम सितारे हैं जिनके पास प्राइवेट जेट है और वह अपने ही प्राइवेट जहाज से सफर करते हैं। इन सितारों में ज्‍यादातर बॉलीवुड के टॉप एक्‍टर्स हैं लेकिन सिंगर्स में मीका सिंह के पास प्राइवेट जेट है। मीका सिंह पहली बार जब काम मांगने गये थे, तो बीएमडब्लयू कार में गये थे। जब वह खुद स्‍टार बने तो उन्‍होंने कई लग्जरी कार खरीदीं। मीका के पास लेटेस्ट सीरीज की कई गाडि़यां हैं। मीका को बुलेट और हम्मर से घूमना काफी पसंद है। 

विवादों से चोली दामन का साथ 

मीका सिंह का विवादों के साथ चोली दामन का साथ है। वह कई बार विवादों में घिर चुके हैं। कुछ समय पहले सिंगर मीका सिंह पाकिस्तान के कराची में जाकर परफॉर्म करने को लेकर विवादों में थे। बाद में उन्‍होंने FWICE से माफी मांगी थी तब जाकर मामला सुलझा था। साल 2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को उन्होंने अपने जन्मदिन को मौके पर केक काटने के बाद सरेआम लिपलॉक किया था। इसको लेकर राखी कोर्ट में चली गई थी। हुआ यूं कि मीका सिंह के जन्‍मदिन पर राखी सावंत भी मौजूद थीं।

End of Article