मलाइका अरोड़ा की ट्रोलिंग पर कैसा होता है पेरेंट्स का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने बताया क्या कहते थे मम्मी- पापा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2022, 09:34 AM IST

Malaika Arora On Trolling: मलाइका अरोड़ा ने बताया कि उनकी ट्रोलिंग पर कैसे रिएक्ट करते हैं पेरेंट्स। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने किस तरह अपने पेरेंट्स को इससे दूर रहने की सलाह दी।

मलाइका अरोड़ा की ट्रोलिंग पर कैसा होता है पेरेंट्स का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने बताया क्या कहते थे मम्मी- पापा
Photo Credit: Instagram

Malaika Arora Parents Reaction on Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इसकी वजह फिर उनकी पर्सनल लाइफ हो या हो उनका स्टाइल, वो खबरों में बनी रहती हैं। जहां एक तरफ सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मलाइका के फैंस की कमी नहीं है तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया जाता रहा है। हालांकि एक्ट्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। 

ट्रोलिंग से पेरेंट्स होते हैं परेशान

मलाइका ने हाल ही में पिंकविला से बात की और इस दौरान उनसे पूछा गया कि उनके पेरेंट्स ट्रोलिंग पर किस तरह रिएक्ट करते हैं? इसपर एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पेरेंट्स पर ट्रोलिंग का असर पड़ता है। और एक समय ऐसा था जब उन्हें अपने पेरेंट्स से इस बारे में बात करनी पड़ी और उन्हें इन बातों को नजरअंदाज करने को कहा। मलाइका ने कहा कि शुरुआती वर्षों में, सोशल मीडिया ने सभी को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने बताया कि जब सोशल मीडिया ने उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया था तभी उन्होंने खुद को इससे अलग करना सीख लिया।  

मलाइका ने पेरेंट्स को समझाया

मलाइका ने बताया कि उन्होंने किस तरह अपने पेरेंट्स को समझाया। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरे पेरेंट्स कहते रहते थे बेटा किसी ने ऐसा कह दिया, वैसा कह दिया। और फिर आखिरकार मैंने उन्हें बिठाया और कहा, 'बहुत हो गया। ये बकवास पढ़ना बंद करो। ये पूरी तरह बकवास है। अपनी एनर्जी को इसपर मत लगाओ।' मलाइा ने कहा कि आखिरकार वो पेरेंट्स हैं और वो कुछ सुनते हैं तो परेशान हो जाते हैं। लेकिन एक बार मैंने उन्हें समझा दिया तो वो समझ गए, फिर ऐसा नहीं हुआ।' 

ट्रोलिंग पर बोलीं मलाइका

मलाइका ने उन्हें ट्रोल किए जाने पर कहा कि यह सब दोगलापन है। मलाइका ने कहा कि जो ड्रेस वो पहनती हैं तो लोग ट्रोल करते हैं लेकिन अगर वही ड्रेस हॉलीवुड एक्ट्रेस पहन लेती हैं तो लोग उनकी तारीफ करते हैं। यह दोगलापन है। मालूम हो कि मलाइका अरोड़ा को खुद से कम उम्र के एक्टर अर्जुन कपूर को डेट करने के लिए भी कई बार ट्रोल किया जाता रहा है लेकिन एक्ट्रेस यह साफ कर चुकी हैं कि उन्हें इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता।

End of Article