ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन मलाइका अरोड़ा ने दिखाई बोल्डनेस, 48 की उम्र में हॉट अंदाज से फैंस को किया मदहोश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2022, 01:30 PM IST

48 साल की मलाइका अरोड़ा अपने स्टाइल के कारण चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट कराया है जिसमें ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन उन्होंने बोल्ड अंदाज से फैंस को मदहोश कर दिया है।

ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन मलाइका अरोड़ा ने दिखाई बोल्डनेस, 48 की उम्र में हॉट अंदाज से फैंस को किया मदहोश

48 साल की  बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने अभिनय और फिल्मों से ज्यादा अपने स्टाइल के कारण चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को एक्टिंग करियर से वो मुकाम हासिल नहीं हुआ जो वह चाहती थीं लेकिन उनकी गिनती सबसे चर्चित सितारों में होती है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन नई तस्वीरें और वीडियोज साझा कर सनसनी मचा देती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटोशूट कराया है जिसमें ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन उन्होंने बोल्ड अंदाज से फैंस को मदहोश कर दिया है। 

मंगलवार को फैंस के साथ अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं जो इंस्टाग्राम पर साझा करते ही वायरल हो गईं। मलाइका की इन फोटोज को फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उनके इस लुक को हॉट बताते हुए खूब कमेंट्स कर रहे हैं। मलाइका की इन दिलकश तस्वीरों पर फैंस लव रिएक्ट कर रहे हैं वहीं हॉट, बोल्ड, आग जैसे शब्द लिख रहे हैं। मलाइका को इन तस्वीरों पर लोग प्रपोज भी कर रहे हैं, अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। 

तस्वीरों में वह इतनी बोल्ड दिख रही हैं कि उन पर से नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। तस्वीरों में मलाइका सिल्वर शेड की स्लिम फिट ड्रेस में नजर आ रही हैं। मलाइका ने रेड हॉट लिपस्टिक के साथ लाइट सिल्वर मेकअप किया है।  उन्होंने मैचिंग की हाई हील्स कैरी की हैं हैं और अपने लुक को बोल्ड बनाया है। 

बता दें कि ऐसा कोई द‍िन नहीं जाता जब मलाइका अरोड़ा अपने फॉलोअर्स के लिए कोई तस्‍वीर या वीडियो ना शेयर करती हों। उनके फोटोज और वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो जाते हैं। पहले भी कई बार मलाइका सेक्‍सी आउटफ‍िट में नजर आईं हैं। उन्‍होंने कई बार बिक‍िनी फोटोज शेयर कर ऐसा तहलका मचाया है कि फैंस के होश उड़ गए। 

End of Article