मलाइका अरोड़ा ने बैकलेस ड्रेस में दिया कातिलाना पोज, उड़ते कपड़ों में दिखाया हॉट अंदाज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 02:33 PM IST

Malaika Arora Latest Photoshoot Pics: मलाइका अरोड़ा अपनी टोन्ड लेग्स से फैंस को दीवाना बना रही हैं। मलाइका की तस्‍वीरों को लाखों लाइक्‍स मिले हैं और फैंस कमेंट कर अपना प्‍यार जता रहे हैं। 

मलाइका अरोड़ा ने बैकलेस ड्रेस में दिया कातिलाना पोज, उड़ते कपड़ों में दिखाया हॉट अंदाज

बॉलीवुड अदाकारा मलाइका अरोड़ा अपने हॉट अंदाज के ल‍िए मशहूर हैं। कई बार वह ब‍िकिनी अंदाज से फैंस का द‍िल जीत चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा 46 साल की हो चुकी हैं ले‍किन फ‍िटनेस के मामले में 26 साल की अदाकाराओं को भी टक्‍कर देती हैं। उनकी पर्सनैलिटी पर बढ़ती उम्र का असर नहीं पड़ा है। मलाइका फ‍िल्‍मी पर्दे से दूर हैं लेकिन अपनी हॉट तस्‍वीरें और वीडियोज इंस्‍टाग्राम पर शेयर कर चर्चा में बनी रहती हैं। मलाइका जो कुछ भी पहनती हैं उन आउटफिट्स में जान फूंक देती हैं। उपर से उनकी ग्‍लोइंग स्‍किन उनकी खूबसूरती में और भी चार चांद लगाती है।

मलाइका को लाखों यूजर्स इंस्‍टाग्राम पर फॉलो करते हैं और वह आए दिन एक से एक हॉट तस्‍वीरें उनके ल‍िए शेयर करती हैं। अब मलाइका ने एक बार फिर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देख अच्छे अच्छों के होश उड़ जाएंगे। इस बार जो तस्‍वीरें मलाइका ने शेयर की हैं उसमें वह अपनी टोन्ड लेग्स से फैंस को दीवाना बना रही हैं। मलाइका की तस्‍वीरों को लाखों लाइक्‍स मिले हैं और फैंस कमेंट कर अपना प्‍यार जता रहे हैं। 





मलाइका ज्यादातर इस तरह के कपड़े कैरी करना पसंद करती हैं, जिसमें उनके टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट हों। इस समय वह सिल्‍वर कलर की आउटफ‍िट में नजर आ रही हैं जिसमें उड़ते कपड़ों में उन्‍होंने अपना हॉट अंदाज दिखाया है। उससे पहले वह ब्राउन कलर के आउटफि‍ट में अपने टोन्ड लेग्स दिखाती नजर आई थीं। 





पहले भी कई बार वह ऐसे सेक्‍सी आउटफ‍िट में नजर आईं हैं जब फैंस ने उनकी लंबी टांगों की तारीफ की हो। उन्‍होंने कई बार बिक‍िनी फोटोज शेयर कर ऐसा तहलका मचाया है कि फैंस के होश उड़ गए। ऐसा कोई द‍िन नहीं जाता जब मलाइका अरोड़ा अपने फॉलोअर्स के लिए कोई तस्‍वीर या वीडियो ना शेयर करती हों। उनके फोटोज और वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो जाते हैं। 

End of Article