बिना जींस ऊपर ऊपर किए बाथरूम से बाहर आईं मलाइका अरोड़ा, ध्यान गया तो शर्म से हो गईं लाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2022, 01:36 PM IST

मलाइका अरोड़ा एक बार रेस्टोरेंट में अपनी पैंट ऊपर करना भूल गईं और बाहर आ गईं। इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी के स्‍क्रीनशॉट में मलाइका अरोड़ा ने उस घटना का जिक्र करते हुए बताया कि वह कितना शर्मनाक पल था।

बिना जींस ऊपर ऊपर किए बाथरूम से बाहर आईं मलाइका अरोड़ा, ध्यान गया तो शर्म से हो गईं लाल

जानी मानी अदाकारा मलाइका अरोड़ा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। 48 साल की हो चुकीं मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद वह खुलकर अर्जुन संग अपने प्‍यार का इजहार करती दिखाई देती हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उनका ब्रेकअप हो गया है जिसके बाद अर्जुन कपूर ने इस बात का खंडन किया। अब मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी के स्‍क्रीनशॉट में उस घटना का जिक्र किया है जब वे बिना जींस ऊपर चढ़ाए रेस्‍टोरेंट के बाथरूम से बाहर आ गई थीं।

मलाइका अरोड़ा ने इंस्‍टा स्‍टोरी (Malaika Arora Instagram Story) के माध्‍यम से बताया कि उस वक्‍त सब लोग कोरोना से डरे थे और फूंक फूंक कर कदम रख रहे थे। हम भी पागल हो चुके थे। मैं एक रेस्टोरेंट के बाथरूम में गई। वहां मैंने अपनी कोहनी से दरवाजा खोला। अपने पैर से टॉयलेट सीट उठाई। टिशु पेपर से पानी की टंकी चलाई और हाथ धोकर बाहर आई। जब मैं अपनी सीट पर आई तो मुझे अहसास हुआ कि मैंने अपनी पेंट ऊपर नहीं चढ़ाई है। मलाइका ने बताया कि उन्‍हें कितनी शर्मिंदगी महसूस हुई।

अक्‍सर इंसान गलती कर बैठता है। कई बार हम चीजें भूल जाते हैं। आपके साथ भी हुआ होगा कि आप अपना फोन भूल गए या पर्स भूल गए हों, लेकिन क्‍या कभी आप पैंट पहनना भूल गए? अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के साथ ऐसा हुआ जब उन्‍हें अपनी पैंट ऊपर करना ध्‍यान नहीं रहा और वो बाहर आ गईं। मलाइका उस घटना की वजह से चर्चा में हैं जब वह बिना जींस ऊपर चढ़ाए रेस्‍टोरेंट के बाथरूम से बाहर आ गई थीं। मलाइका ने बताया है कि ये मूमेंट कितना शर्मनाक था। मलाइका अरोड़ा की इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी बीते कुछ दिनों से जबरदस्‍त तरीके से वायरल हो रही है।

बताया ऐसे मर्द हैं पसंद

कुछ समय पहले उन्‍होंने अपनी पसंद के मर्दों के बारे में बताया था कि उन्‍हें कैसे लोग पसंद हैं। मलाइका ने कहा था कि उन्‍हें वो मर्द पसंद हैं जो अच्छे से किस कर सकते हों। उन्हें वो पसंद नहीं जो गॉसिप करते हो। मलाइका ने कहा था कि उन्‍हें रफ मर्द पसंद हैं जो चिकने ना हों। मलाइका अरोड़ा खुद से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर काफी आलोचना झेल चुकी हैं।

End of Article