अर्जुन कपूर का रैंप वॉक देखने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, कपल की बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'नजर न लगे'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 03:23 PM IST

Malaika and Arjun Kapoor Viral Video : मलाइका और अर्जुन कपूर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मलाइका अर्जुन को चीयर करते दिख रही हैं।

अर्जुन कपूर का रैंप वॉक देखने पहुंचीं मलाइका अरोड़ा, कपल की बॉन्डिंग देख फैंस बोले- 'नजर न लगे'
Photo Credit: Instagram

Malaika and Arjun Kapoor Viral Video :  मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। मलाइका और अर्जुन को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। एक्टर हाल ही में फैशन शो इवेंट में स्पॉट हुए। उनके साथ मलाइका अरोड़ा भी नजर आईं। फैशन शो इवेंट में अर्जुन कपूर फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के शो स्टॉपर बने। इस इवेंट में अर्जुन को चीयर करने के लिए मलाइका भी पहुंची थीं, कपल का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अर्जुन कपूर ने फैशन शो के लिए रैंप वॉक किया। 'एक विलेन रिटर्न्स' एक्टर इस आउटफिट में बेहद स्टाइलिश और हैंडसम लग रहे हैं। अर्जुन ब्लैक कलर के कुर्ते और ट्राउजर में नजर आए। रैंप वॉक के दौरान अर्जुन बेहद कॉन्फिडेंट नजर आए। एक्टर के साथ उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा भी ऑडियंस में बैठी नजर आईं।

मलाइका ने अर्जुन कपूर को किया चीयर

वीडियो में मलाइका अर्जुन के रैंप वॉक के दौरान जमकर हूटिंग करते दिखीं। एक्ट्रेस ही निगाहें अर्जुन कपूर जैसे थम गई थी। उन्होंने ऑडियंस में बैठकर अर्जुन को फ्लाइंग किस दी और तालियां बजाते नजर आईं। एक्ट्रेस ने ब्रालेट को-ऑर्ड के साथ मैचिंग ब्लेजर पहना था। एक्ट्रेस इस आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

मलाइका और अर्जुन के इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। फैंस मलाइका को सपोर्टिंग गर्लफ्रेंड बता रहे हैं। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर भी गोल्डन आउटफिट में लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

malaika arora photo

मलाइका अर्जुन कपूर को लंबे समय से डेट कर रही हैं। दोनों पब्लिक में साथ नजर आते है। हाल ही में अर्जन कपूर की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स रिलीज हुई है। फिल्म में अर्जुन जॉन अब्रॉहम के साथ एक्शन सीन करते नजर आ रहे हैं। दर्शकों समेत क्रिटिक्स ने अर्जुन के एक्टिंग की सराहना की।

End of Article