महिमा चौधरी ने बताया- एक्सीडेंट के बाद अजय देवगन- काजोल ने की थी मदद, डायरेक्टर ने उड़ाई अफेयर की अफवाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2021, 09:35 AM IST

माहिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन के साथ लिंक अप की अफवाहों का पहली बार सच बताया।

महिमा चौधरी ने बताया- एक्सीडेंट के बाद अजय देवगन- काजोल ने की थी मदद, डायरेक्टर ने उड़ाई अफेयर की अफवाह

मुंबई. परदेस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस माहिमा चौधरी ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अजय देवगन के साथ लिंक अप की अफवाहों का पहली बार सच बताया।

बॉलीवुड बबल से बातचीत में महिमा चौधरी ने बताया फिल्म दिल क्या करें की शूटिंग के दौरान उनकी और अजय देवगन के लिंक अप  की खबर उड़ी थी। ये अफवाह फिल्म  के डायरेक्टर ने ही उड़ाई थी। 

महिमा बताती हैं कि दरअसल एक्सीडेंट के बाद उन्होंने डायरेक्टर से कहा था कि उनके क्लोज अप शॉप न लें। पहले डायरेक्टर मान गए थे, इसके बावजूद वह क्लोज अप शॉट ले रहे थे। 

लिंक अप की उड़ाई खबर
महिमा चौधरी के मुताबिक, 'अजय देवगन ने ये नोटिस किया और मेरा साथ दिया। उन्होंने कहा  कि तुम तैयार नहीं हो? मैंने मना किया तो उन्होंने डायरेक्टर समेत सभी से कहा कि उन्हें तकलीफ न दी जाए। वह एक्सीडेंट से उबर रही हैं। चीजें इंतजार कर सकती है।' 

एक्ट्रेस के मुताबिक, 'इस पर डायरेक्टर ने कहा, सेट को तोड़ना है। इस पर अजय ने कहा कोई बात नहीं। इस घटना के बाद डायरेक्टर ने मेरे और अजय के लिंक अप की खबर उड़ाई। अजय की कुछ वक्त पहले ही शादी हुई थी।' 

अजय ने दिलवाया बेस्ट इलाज
फिल्म दिल क्या करे के प्रोड्यूसर अजय देवगन और काजोल थे। उन्‍होंने पूरी कोशिश की क‍ि मेरे इस एक्‍सीडेंट के बारे में क‍िसी को पता न चल सके क्‍योंकि उस समय ये बात मेरा पूरा करियर बर्बाद कर सकती थी।' 

महिमा कहती हैं, 'हौसला देने के ल‍िए अजय ने मुझे अपनी चोट के न‍िशान भी द‍िखाए। उन्‍होंने पूरी कोशिश की क‍ि मुझे बेस्‍ट इलाज म‍िले। अजय ने मुझे बेंगलुरू में नहीं बल्कि मुझे मुंबई इलाज कराने के ल‍िए भेजा।'
 

End of Article