महेश भट्ट ने बताई परवीन बॉबी के साथ उनके रिश्ते की कहानी, बायोग्राफी में दोनों के बीच नजदीकियों का जिक्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2020, 05:13 PM IST

Mahesh Bhatt and Parveen Babi Relationship: करिश्मा उपाध्याय परवीन बॉबी पर एक बायोग्राफी लिख रही हैं जिसमें महेश भट्ट की जुबानी कई बातों का जिक्र किया गया है।

महेश भट्ट ने बताई परवीन बॉबी के साथ उनके रिश्ते की कहानी, बायोग्राफी में दोनों के बीच नजदीकियों का जिक्र

मुंबई: फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री परवीन बॉबी का अफेयर बॉलीवुड के सबसे विवादित कनेक्शनों में से एक है। दिवंगत अभिनेत्री कथित तौर पर मानसिक बीमारी से पीड़ित थीं और महेश भट्ट ने उनका अंतिम संस्कार करने की पेशकश की थी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन में महेश भट्ट का नाम सामने आने के बाद एक बार फिर परवीन बॉबी के साथ उनकी कहानियां सुर्खियों में आ गई हैं। परवीन बॉबी पर करिश्मा उपाध्याय की एक आगामी बायोग्राफी में, महेश भट्ट ने परवीन बॉबी के साथ अपने समय को याद किया है और बताया है कि उनका एक्ट्रेस के साथ रिश्ता कैसे शुरू हुआ।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, महेश भट्ट याद करते हैं कि परवीन बॉबी उनके दोस्त कबीर बेदी की प्रेमिका थीं, हालांकि उन दोनों के बीच रिश्ता अच्छा नहीं था। अभिनेत्री, लंदन की अपनी यात्रा के बाद अपने कैरियर को नए सिरे से संवारे की कोशिश कर रही थीं और निर्माता महेश भट्ट को उन्होंने आकस्मिक बातचीत के लिए घर बुलाया। यहां से उनकी कहानी शुरू हुई। परवीन बॉबी के जीवन में उदासी का जिक्र करते हुए किताब के एक अंश में महेश भट्ट का उल्लेख है, 'उस शाम की शुरुआत दो दोस्तों साथ आने के साथ हुई लेकिन बातचीत गहरी रही और चुप्पी सहज रही।'

रिपोर्ट के अनुसार एक बेटी के पिता शादीशुदा व्यक्ति महेश भट्ट बताते हैं कि वह 'नैतिकता से पीछे हट गए' थे। महेश भट्ट के बारे में एक और घटना सामने आई जब उन्हें एहसास हुआ कि परवीन बॉबी के साथ कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानी है। खैर असल में किताब में क्या लिखा है और महेश भट्ट ने क्या बातें कही हैं, यह तो बायोग्राफी के सामने आने के बाद ही पता चलेगा।

मुंबई मिरर के अनुसार एक बार तो परवीन बॉबी ने चाकू से महेश भट्ट पर हमला करने की भी कोशिश की और खुद महेश भट्ट के हवाले से इस पूरी घटना का जिक्र किया गया है।

End of Article