प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? एक्ट्रेस की यह तस्वीरें देखने के बाद फैंस को है खुशखबरी सुनने की उम्मीद 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 04:28 PM IST

Katrina Kaif Pregnancy Rumours: हाल ही में कैटरीना कैफ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आई थीं। यहां अदाकारा ने बहुत फैंसी आउटफिट पहना था लेकिन इन कपड़ों में अदाकारा को देखकर लोगों को ऐसा लग रहा है जैसे अब वह जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं।

प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? एक्ट्रेस की यह तस्वीरें देखने के बाद फैंस को है खुशखबरी सुनने की उम्मीद 
Photo Credit: Instagram

Katrina Kaif Pregnancy Rumours: बॉलीवुड अदाकारा कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग करने के बाद अदाकारा मुंबई वापस आईं, जहां उन्हें बहुत ही फैंसी आउटफिट में देखा गया था। अदाकारा ने अपना लुक बहुत कैजुअल रखा था (Katrina Kaif Airport Look)। कैटरीना कैफ को टी-शर्ट और ऑरेंज जाॅगर्स में देखा गया था। जैसे ही अदाकारा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आईं वैसे ही यह अफवाहें उड़ने लगी कि अब जल्द ही कैटरीना कैफ अपने फैंस को प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देने‌ वाली हैं। 

दरअसल, कल रात को कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बैगी क्लोथ्स कैरी किया था, जिसकी वजह से फैंस यह कह रहे हैं कि अब जल्द ही अदाकारा अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं (Katrina Kaif Pregnancy Rumours)। अदाकारा की यह तस्वीरें देखने के बाद एक फैन ने यह कमेंट किया 'यह एक ऐसी एक्ट्रेस है जो बहुत फिट है और जिसकी फ्लैट टमी है। इसलिए अब यह साफ दिख रहा है, उम्मीद है कि जल्द यह लोग अनाउंसमेंट करेंगे।' दूसरे फैन ने लिखा 'यह पक्का प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं।' एक और फैन ने लिखा 'उनका बेबी बंप'। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी थे जिन्होंने अदाकारा के एयरफोर्स की खूब तारीफ की। 

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। इन दोनों बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की शादी वर्ष 2021 की बहुचर्चित शादियों में से एक थी। कैटरीना कैफ को अब सलमान खान के साथ फिल्म टाइगर 3 ने देखा जाएगा। इसके साथ उनके पाइपलाइन में फोन भूत, मैरी क्रिसमस और जी ले जरा फिल्म भी है। हाल ही में अदाकारा ने अपने पति विक्की कौशल के साथ अपना जन्मदिन मालदीव्स में सेलिब्रेट किया था। पति के साथ अदाकरा के कुछ दोस्त भी थे। 

End of Article