Bipasha Basu Pregnant: शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 12:47 PM IST

Bipasha Basu Announces Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी देते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

Bipasha Basu Pregnant: शादी के 6 साल बाद मां बनने वाली हैं बिपाशा बसु, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। बिपाशा को लेकर हाल ही में ये खबरें सामने आईं थीं कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई थी। अब एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति करण सिंह ग्रोवर के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। 

दिखाया बेबी बंप

बिपाशा ने जो फोटोज शेयर की उसमें वो व्हाइट शर्ट पहने हुए दिख रही हैं। उन्होंने शर्ट का केवर एक बटन बंद किया है और वो बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके साथ पति करण सिंह ग्रोवर भी हैं और व्हाइट शर्ट के साथ ब्लू जींस पहने हुए हैं। इस फोटो को शेयर कर बिपाशा ने लिखा, 'एक नया समय, एक नया चरण, एक नई रोशनी जो हमारे जीवन में एक खास शेड जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा अधिक संपूर्ण बना रहा है। हमने इस जीवन को अलग अलगशुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो थे। सिर्फ दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार था और देखने में थोड़ा अनुचित लग रहा था… इतनी जल्दी, हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे।
हमारे प्यार से बना हुआ, हमारा बच्चा जल्द ही हमारे साथ जुड़ जाएगा और हमारी खुशियों में इजाफा करेगा।'

साल 2016 में की थी शादी

मालूम हो कि बिपाशा और करण ने 30 अप्रैल 2016 को शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी और .दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और शादी कर ली।

करण की है तीसरी शादी

मालूम हो कि यह बिपाशा की तो पहली शादी है लेकिन करण की तीसरी शादी है। करण ने 02 दिसंबर 2008 को एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी। लेकिन उनकी ये शादी 10 महीने तक ही चली। इसके बाद 9 अप्रैल 2012 को एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की लेकिन साल 2014 में उनका भी तलाक हो गया। इसके बाद करण ने साल 2016 में बिपाशा से शादी की थी।

End of Article