Box office: लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन का दम निकला, आमिर और अक्षय के लिए बुरा सपना साबित हुईं फिल्में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 06:27 AM IST

Laal Singh Chaddha and Raksha Bandhan Box office: 11 अगस्त को रिलीज हुईं आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। पहले ही हफ्ते से यह फिल्में दर्शकों के लिए तरस रही हैं।

Box office: लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन का दम निकला, आमिर और अक्षय के लिए बुरा सपना साबित हुईं फिल्में

Laal Singh Chaddha and Raksha Bandhan Box office: 11 अगस्त को रिलीज हुईं आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। 11 दिन में यह फिल्में अपना बजट निकालने में सफल नहीं हो पाई हैं। वैसे तो पहले ही हफ्ते से यह फिल्में दर्शकों के लिए तरस रही हैं, लेकिन 11वें दिन इन दोनों ने पूरी तरफ घुटने टेक दिए। ये दोनों फिल्में इनके एक्टर्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं हैं। दोनों एक्टर्स इन फिल्मों के प्रदर्शन से काफी निराश नजर आ रहे हैं। 

लंबे समय में बनी और बड़े बजट की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आमिर के करियर की डिजास्टर फिल्म बन गई है। उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि ऐसा हाल फिल्म का होगा। 11वां दिन आते-आते प्रतिदिन यह फिल्म महज 1 करोड़ पर सिमट गई। 11.7 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद इस फिल्म की कमाई लगातार गिरती चली गई। 

अब तक इसका कलेक्शन केवल 55.89 करोड़ रुपये ही हो सका है। अब इस फिल्म से कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। इस फिल्म की कहानी ब्लॉकबस्टर फिल्म फॉरेस्ट गंप पर बुनी गई है जिसमें करीना कपूर खान ने भी लीड रोल निभाया है। 

वहीं दूसरी तरफ लाल सिंह चड्ढा के साथ ही रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन की हालत तो और भी बुरी है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म के शोज दर्शक ना मिलने की वजह से रोज कैंसिल किए जा रहे हैं। 70 करोड़ रुपये के बजट से बनी इस फिल्म की कुल कमाई अब तक सिर्फ 42.94 करोड़ रुपये तक पहुंची है। अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'बच्चन पांडे' भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी और अब रक्षा बंधन बुरी तरह पिट गई है। 

End of Article