Koffee With Karan 7: ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेगी कैटरीना कैफ की भाभी! शो में करण जौहर ने किया खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 8, 2022, 08:29 AM IST

Koffee With Karan 7: करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 में यह खुलासा हुआ कि कैटरीना कैफ के बड़े भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। जानें कौन है वो एक्ट्रेस।

Koffee With Karan 7: ये बॉलीवुड एक्ट्रेस बनेगी कैटरीना कैफ की भाभी! शो में करण जौहर ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने हाल ही में शादी के बाद अपना पहला जन्मदिन मालदीव्स में सेलिब्रेट किया था, जो बेहद खास रहा। इस दौरान उनके फैमिली व खास दोस्त भी साथ थे। कैटरीना और उनके पति व एक्टर विक्की कौशल के अलावा सनी कौशल, शरवरी वाघ, मिनी माथुर, कैटरीना की बहन इजाबेल कैफ व भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल मौजूद थे। इसके साथ ही एक बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस भी उनके साथ थीं, जिनकी मौजूदगी से फैंस काफी कंफ्यूज थे।

सामने आई थीं तस्वीरें

कैटरीना के बर्थडे वेकेशन पर बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भी मौजूद थीं और फैंस समझ नहीं पा रहे थे कि वो यहां कैसे हैं? इसके साथ ही खबरें आईं कि वो कैटरीना के भाई सेबेस्टियन को डेट कर रही हैं, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई। हालांकि अब यह साबित हो गया है कि वो कैटरीना के बड़े भाई को डेट कर रही हैं। दरअसल अपने चैट शो में करण ने इसे कंफर्म किया है। 

करण जौहर ने किया कंफर्म

कॉफी विद करण के इस एपिसोड में, होस्ट करण जौहर ने कैटरीना के परिवार के साथ इलियाना के संबंध का उल्लेख किया। उन्होंने प्रश्न के आगे 'हमें इसकी पुष्टि करने की आवश्यकता नहीं है' और कहा, 'मालदीव ट्रिप की कुछ फोटोज सामने आईं और मैं अपने दिमाग में हिसाब लगा रहा था। मैंने कहा, 'ओके, मैंने इन दोनों को किसी पार्टी में अपने सामने पहली बार मिलते हुए देखा और मुझे ऐसा लग रहा है कि यह काफी तेजी से आगे बढ़ा है।' करण की बात सुनकर कैटरीना हंसती हैं और स्वीकार करती है कि वह अपने आस-पास होने वाली बहुत सी चीजों को देख रहे हैं। तो क्या यह माना जा सकता है कि इलियाना कैटरीना की भाभी बनेंगी?

साथ शेयर नहीं की तस्वीरें

हालांकि इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कैटरीना के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल के साथ मालदीव्स ट्रिप की सिंगर तस्वीर शेयर नहीं की। वहीं सेबेस्टियन का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है। वहीं कैटरीना की बात करें तो उन्होंने पिछले साल 09 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के होटल में एक्टर विक्की कौशल संग शादी की थी। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 

End of Article