इवेंट में पत्रकार ने लिया गलत नाम तो भड़क गईं Kiara Advani, सबके सामने कह दी ये बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 15, 2020, 11:20 AM IST

बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी इन द‍िनों अपनी फ‍िल्‍म इंदु की जवानी को लेकर चर्चा में हैं। इस फ‍िल्‍म के ही एक कार्यक्रम में क‍ियारा एक पत्रकार पर तब गुस्‍सा हो गईं जब उसने उनका गलत नाम पुकारा।

इवेंट में पत्रकार ने लिया गलत नाम तो भड़क गईं Kiara Advani, सबके सामने कह दी ये बात

बॉलीवुड अदाकारा कियारा आडवाणी इन द‍िनों अपनी फ‍िल्‍म इंदु की जवानी को लेकर चर्चा में हैं। साल 2015 में फ‍िल्‍म फगली से डेब्‍यू करने वाली कियारा के पास इन दिनों कई शानदार फ‍िल्‍में हैं। वह दिग्‍गज सितारों के साथ काम कर रही हैं। अपनी हालिया रिलीज फ‍िल्‍म इंदु की जवानी के  एक कार्यक्रम में क‍ियारा एक पत्रकार पर तब गुस्‍सा हो गईं जब उसने उनका गलत नाम पुकारा। 11 दिसंबर को रिलीज हुई इस फ‍िल्‍म के ईवेंट में उन्‍होंने गलत नाम लेने पर सवाल का जवाब देने से भी मना कर दिया।

बता दें कि इवेंट में कियारा आडवाणी एक इवेंट के दौरान कुछ पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रही थीं। तभी एक पत्रकार के नाम पुकारने पर वह नाराज हो गईं। पत्रकार ने उन्‍हें कायरा कहकर पुकारा जिस पर कियारा ने कहा- 'कायरा नहीं कियारा'। 

एबीपी न्‍यूज के मुताबिक,  कियारा ने पत्रकार से पूछा- "आपने मुझे क्या कहा? क्या आपने मुझे कायरा कहा या कियारा?" इसके बाद कियारा ने कहा कि वह उस पत्रकार के सवाल का जवाब नहीं देंगी जो उनका नाम गलत तरीके से पुकारेगा। बता दें कि इंदु की जवानी को समीक्षकों ने कम सराहा है लेकिन कियारा की उनके रोल के लिए प्रशंसा हो रही है। फिल्म को अबीर सेन गुप्ता ने डायरेक्टर किया है जबकि भूषण कुमार ने इसे प्रोड्यूस किया है। 

'लक्ष्‍मी' में आई थीं नजर

इससे पहले कियारा आडवाणी सुपरस्‍टार अक्षय कुमार के साथ फ‍िल्‍म लक्ष्‍मी में नजर आई थीं। यह दूसरी बार था जब अक्षय कुमार के साथ कियारा फ‍िल्‍म में नजर आईं। वह अक्षय कुमार, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ की सुपरहिट फ‍िल्‍म गुड न्‍यूज का भी हिस्‍सा थीं। 

इन फ‍िल्‍मों में आएंगी नजर 

कियारा आडवाणी के पास इन द‍िनों तीन फ‍िल्‍में हैं। वह शेरशाह, भूल भुलैया 2 और जुग जुग जियो जैसी फ‍िल्‍मों में अगले साल नजर आएंगी। कियारा आडवाणी ने कम समय में दर्शकों का दिल जीता है और बॉलीवुड में अपनी अहम जगह बना ली है।

End of Article