KGF 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ 2 की बादशाहत कायम, जानें कितने करोड़ पहुंची कमाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 3, 2022, 12:53 PM IST

KGF 2 Box Office Collection Total Income Hindi: बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ चैप्टर 2 की बादशाहत कायम है। कोई भी दूसरी फिल्म केजीएफ 2 के आगे टिक नहीं पा रही है।

KGF 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ 2 की बादशाहत कायम, जानें कितने करोड़ पहुंची कमाई

KGF 2 Box Office Collection Total Income Hindi: बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ चैप्टर 2 की बादशाहत कायम है। कोई भी दूसरी फिल्म केजीएफ 2 के आगे टिक नहीं पा रही है। सुपरस्टार यश, संजय दत्त, रवीना टंडन और प्रकाश राज स्टारर यह फिल्म केजीएफ का दूसरा पार्ट है जिसकी कहानी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। 14 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और रोज नए कीर्तिमान बना रही है।

सोमवार की कमाई की बात करें तो हालिया रिलीज हीरोपंती 2 और रनवे 34 की कमाई जहां 2 करोड़ के आसपास रहीं, वहीं केजीएफ 2 ने 3.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। अब तक केवल हिंदी वर्जन में इस फिल्म ने कुछ 373.33 करोड़ की कमाई कर ली है।

तरण आदर्श के अनुसार, यह फिल्म दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनने जा रही है। इससे आगे केवल बाहुबली 2 रही है। साल 2017 में रिलीज हुए एस.एस.राजामौली की फिल्म बाहुबली- 2 ऐसी अकेली फिल्म है जो 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई थी। केजीएफ 2 ने 300 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्मों को मात दे दी है। 

ईद का मिलेगा फायदा 

मंगलवार यानी आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन छुट्टी का फायदा केजीएफ 2 को मिलेगा। मंगलवार की कमाई से यह फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। वहीं अन्य भाषाओं को मिलाकर इसकी कमाई 1100 करोड़ के आसपास हो गई है। अब देखना ये होगा कि क्या हिंदी में इसकी कमाई बाहुबली 2 को भी पार करेगी या नहीं?

End of Article