KGF 3: समुद्र में डूबने के बावजूद केजीएफ 3 में जिंदा वापस लौटेगा रॉकी? यश ने दिया ये बड़ा हिंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 27, 2022, 01:49 PM IST

Yash on KGF Chapter 3: केजीएफ चैप्टर 2 के क्लाइमैक्स में तीसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी है। अब फिल्म के लीड एक्टर ने बताया कि चैप्टर 3 में फैंस क्या कुछ देख सकते हैं।

KGF 3: समुद्र में डूबने के बावजूद केजीएफ 3 में जिंदा वापस लौटेगा रॉकी? यश ने दिया ये बड़ा हिंट

मुंबई. केजीएफ चैप्टर 2 बॉक्स ऑफिस पर रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। 300 करोड़ रुपए के क्लब में शामिल होने के बाद फिल्म जल्द ही दंगल का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। वहीं, फिल्म के क्लाइमैक्स में तीसरे पार्ट की भी घोषणा कर दी है। अब फिल्म के लीड हीरो यश ने तीसरे पार्ट को लेकर हिंट शेयर की है।

केजीएफ के एक्टर यश ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैंने और प्रशांत ने कई सीन सोचे थे। कई ऐशी चीजें थी जो हम चैप्टर 2 में कर सकते थे। हम जानते थे कि कई सारी संभावनाएं हैं। रोंगटे खड़े करने वाले सीन थे लेकिन, वह एक केवल आइडिया था। हमने उसे वही पर छोड़ दिया।' इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत ने केजीएफ 3 के बारे में कहा ता कि अभी कुछ ही कहना जल्दबाजी होगी। सिनेमा में आप किसी मृत आदमी में भी जान फूंक सकते हैं। अगर लोगों को केजीएफ 2 पसंद आई तो हम इस फ्रेंचाइजी को आगे भी जारी रख सकते हैं।' 

KGF 2 review: Explosive tale of brash, unapologetic, larger-than-life  characters - Hindustan Times

अभी तक इतनी हुई कमाई 
केजीएफ 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म के हिंदी वर्जन ने अभी तक 336.88 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने दूसरे शु्क्रवार को 11.56 करोड़ रुपए, शनिवार को 18.25 करोड़ रुपए, रविवार को 22.68 करोड़ रुपए, सोमवार को 8.28 करोड़ रुपए और मंगलवार को 7.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। फिल्म दंगल का रिकॉर्ड तोड़ सकती है, यदि फिल्म ने ईद के मौके पर शानदार कमाई की। ईद के मौके पर अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 रिलीज हो रही है। 


वर्ल्ड वाइड कमाए 900 करोड़ रुपए
केजीएफ 2 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही दंगल, बाहुबली 2 और आरआरआर के बाद इस क्लब में शामिल होने वाली फिल्म बन जाएंगी। 

केजीएफ 2 में यश रॉकी के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, श्रीनिधि शेट्टी रीना का रोल निभा रही हैं। इसके अलावा अधीरा का रोल में संजय दत्त निभा रहे हैं। इसके अलावा रवीना टंडन पीएम रमिका सेन के रोल में हैं।

End of Article