KGF 2 Box Office Collection day 2: दो दिन में 100 करोड़ के पार पहुंची केजीएफ 2 की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 02:51 PM IST

KGF 2 Box Office Collection day 2: कन्नड़ सुपरस्टार यश, संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म केजीएफ 2 सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। दुनियाभर में फिल्म को जबरदस्त रेस्पांस मिल रहा है।

KGF 2 Box Office Collection day 2: दो दिन में 100 करोड़ के पार पहुंची केजीएफ 2 की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

Yash Starrer KGF 2 Box Office Collection day 2: कन्नड़ सुपरस्टार यश, संजय दत्त और रवीना टंडन की फिल्म केजीएफ 2 सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। दुनियाभर में फिल्म को जबरदस्त रेस्पांस मिल रहा है। उत्तर भारत में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। मेकर्स ने इस फिल्म की ग्रैंड रिलीज की प्लानिंग की थी और दुनियाभर में इसे 10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया। उत्तर भारत में केजीएफ 2 को 4400+, दक्षिण भारत में 2600+, विदेश में 1100 हिंदी और 2900 दूसरी भाषा की स्क्रीन केजीएफ 2 को मिली हैं। इसके अलावा फिल्म को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया। 

डेढ़ सौ करोड़ रुपये से बनी केजीएफ 2 ने ओपनिंंग डे कमाई के मामले में ‘बाहुबली 1’, ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ समेत सलमान खान, आमिर खान और शाहरुख खान के अलावा ऋतिक रोशन जैसे सितारों को भी मात दी थी। पहले दिन इस फिल्म की कमाई 53.95 करोड़ रुपये रही। 

वहीं दूसरे दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। इस फिल्म ने दूसरे दिन केवल हिंदी में 46.79 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह दो दिन में इस फिल्म ने 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर ली है। 

इस फिल्म में बॉलीवुड के 'खलनायक' यानी संजय दत्त (Sanjay Dutt) एक बार फिर दमदार निगेटिव किरदार में नजर आए हैं। सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 में संजय दत्त 'अधीरा' बनकर लोगों का दिल दहला रहे हैं। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से तहलका मचा दिया था। रवीना टंडन ने भी इस फिल्म में दमदार अभिनय किया है।   

End of Article