Kaun Banega Crorepati 13 Third Crorepati: हाउसवाइफ गीता सिंह गौर ने जीते एक करोड़ रुपए, 53 साल की उम्र में ये काम करना चाहती हैं तीसरी करोड़पति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2021, 12:11 PM IST

Kaun Banega Crorepati 13 Third Crorepati: कौन बनेगा करोड़पति 13 को तीसरा करोड़पति मिल गया है। राजस्थान की गीता सिंह गौर ने एक करोड़ रुपए के सवाल का सही जवाब दे दिया है।

Kaun Banega Crorepati 13 Third Crorepati: हाउसवाइफ गीता सिंह गौर ने जीते एक करोड़ रुपए, 53 साल की उम्र में ये काम करना चाहती हैं तीसरी करोड़पति

मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति 13 को तीसरी करोड़पति मिल गई हैं। गीता सिंह गौर ने 13वे सवाल का सही जवाब देकर एक करोड़ रुपए जीत लिए हैं।  गीता सिंह गौर एक हाउसवाइफ हैं। 

सोनी टीवी द्वारा जारी प्रोमो के मुताबिक अमिताभ बच्चन गीता से कहते हैं- एक करोड़ जीत गई हैं आप। 53 साल की गीता सिंह गौर एक हाउसवाइफ हैं। गीता सिंह गौर ने अपनी पूरी जिंदगी अपने परिवार को दे दी। हालांकि,  53 साल की उम्र में वह अपनी लाइफ की दूसरी पारी की शुरुआत करना चाहती हैं। वह अपनी जिंदगी को अपने तौर तरीकों से जीना चाहती हैं। गीता इसे अपनी सेकंड इनिंग बताती हैं। 

पूछा जाएगा सात करोड़ रुपए का सवाल
गीता सिंह गौर के सामने अब अमिताभ बच्चन सात करोड़ रुपए का सवाल आएगा। अब गीता सीजन की पहली सात करोड़पति बन पाएंगी या नहीं ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा। गीता प्रोमो में कहती हैं, 'बच्चों के साथ उनकी पढ़ाई, घर और काम को देखते हुए मैं कब 53 वर्ष की हो गई समझ ही नहीं आया। मैं चाहती हूं कि मैं खुद के लिए जीयूं।'

ये थे सीजन 13 के दो करोड़पति 
कौन बनेगा करोड़पति 13 में इस बार दो करोड़पति बन गए हैं। सबसे पहले उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वालीं हिमानी बुंदेला ने एक करोड़ रुपए जीत लिए। हिमानी बुंदेला दिव्यांग थीं। 

केबीसी 13 के दूसरे करोड़पति मध्यप्रदेश के साहिल थे। साहिल के पिता एक सिक्युरिटी गार्ड हैं। वह हर महीने केवल 15 हजार रुपए कमाते हैं। साहिल बीए की पढ़ाई के साथ-साथ वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और आईएएस ऑफिसर बनना चाहते हैं।    

End of Article