2 महीने की प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? इन खबरों पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 04:00 PM IST

Katrina Kaif Pregnancy News: छह महीने पहले ही शादी करने के बाद कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं लेकिन सच क्या है इस बात का खुलासा हो गया है...

2 महीने की प्रेग्नेंट हैं कैटरीना कैफ? इन खबरों पर एक्ट्रेस की टीम ने तोड़ी चुप्पी

Katrina Kaif News: कुछ दिनों से कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर कई दावे किया जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस 2 महीने प्रेग्नेंट हैं और इसे लेकर उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। जैसा कि हम जानते हैं कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने करीब 2 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद छह महीने पहले ही राजस्थान के फोर्ट बड़वारा में शादी कर ली। अब शादी के बाद कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं लेकिन सच क्या है इस बात का खुलासा हो गया है।

दरअसल, कैटरीना कुछ दिन पहले मुंबई एयरपोर्ट पर बहुत ढीला-ढाला सलवार-कुर्ता पहने देखा गया था। इस लुक में उनका पेट बाहर निकला दिख रहा था और इसी के बाद सभी शॉक्ड रह गए। सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल होने के बाद कैटरीना के प्रेग्नेंट होने का दावा किया जाने लगा। अब इस अपडेट की जांच के लिए ETimes ने विशेष रूप से कैटरीना की टीम से संपर्क किया। हम सभी यह जानकर बहुत उत्साहित नहीं थे क्योंकि ऐसी कोई अच्छी खबर नहीं है। कैटरीना की टीम ने खुलासा किया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। फिलहाल वो अपने करियर के साथ-साथ मैरिड लाइफ के शुरुआती चरण का आनंद ले रही हैं।

कपल के अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो, एक तरफ जहां विक्की ने तृप्ति डिमरी और एमी वर्क के साथ अपनी अनटाइटल्ड फिल्म का शेड्यूल पूरा कर लिया है। इसके अलावा अभिनेता मेघना गुलजार की फिल्म सैम बहादुर, मेरा नाम गोविंदा, मिस्टर ले ले, जी ले जरा और द इमॉर्टल अश्वत्थामा में भी नजर आने वाले हैं। वहीं इन दिनों कैटरीना विजय सेतुपति के साथ मैरी क्रिसमस की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास 'टाइगर 3' और 'फोन भूत' भी हैं।

End of Article