Satya Prem Ki Katha released date announced : कार्तिक आर्यन और कियारा आडवणी की जोड़ी एक बार फिर सत्य प्रेम की कथा में नजर आएगी। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। इससे पहले दोनों की जोड़ी भूल भुलैया 2 में नजर आई थी। फैंस ने दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया है। पर्दे पर कार्तिक और कियारा की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। मेकर्स एक बार फिर दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को भूनाने की कोशिश कर रहे हैं। मेकर्स ने सत्य प्रेम की कथा की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। ये फिल्म सिनेमाघरों में 29 जून 2023 को रिलीज होगी।
सत्य प्रेम की कथा को साजिद नाडियाडवाला प्रोडेक्शन के बैनर तले बनाया जा रहा है। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान अपने ट्विटर अकाउंट पर किया है। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर समीर विद्वांस कर रहे हैं। समीर को मराठी ड्रामा आनंदी गोपाल के लिए खूब सराहना मिली थी। सत्य प्रेम की कथा एक रोमांटिक लव स्टोरी होगी। पहले मेकर्स ने इस फिल्म का नाम सत्यनारयण की कथा रखा था। बाद में फिल्म के नाम को लेकर खूब बवाल मचा था जिसके बाद मेकर्स ने इस फिल्म के नाम को बदलने का ऐलान किया था।
कार्तिक और कियारा की जोड़ी भूल भुलैया 2 में नजर आई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 260.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। सत्य प्रेम की कथा के अलावा कार्तिक शहजादा में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कृति सेनन मुख्य भूमिका में है। वहीं, कियारा भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं।

