अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की थैंक गॉड की बदली रिलीज डेट, जानें अब किस दिन आएगी फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 03:52 PM IST

thank god release on Diwali 2022: अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की नई फिल्म इस साल जुलाई के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब थैंक गॉड की रिलीज डेट बदल गई है...

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की थैंक गॉड की बदली रिलीज डेट, जानें अब किस दिन आएगी फिल्म

thank god Upcoming Movie Release date: अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह को जल्द ही हम सिल्वर स्क्रीन पर देखने वाले हैं। तीनों बॉलीवुड सितारे एक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे, जिसका नाम थैंक गॉड है। दर्शक अजय देवगन को एक नए कॉमेडी फिल्म में देखने के लिए बेताब हैं। जैसा कि हम जानते हैं अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह की यह फिल्म इस साल जुलाई के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब थैंक गॉड की रिलीज डेट बदल गई है और मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक अब यह फिल्म किसी और दिन रिलीज होगी। 

तरण आदर्श ने इस फिल्म की नई रिलीज डेट का खुलासा करते हुए ट्वीट किया- 'अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत की 'थैंक गॉड' दीवाली 2022 पर आ रही है। इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म को नई रिलीज डेट मिली है।' दर्शक अब जल्द ही अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह को उनके आगामी फिल्म में देखना चाहते हैं। इस फिल्म के जरिए अजय देवगन और इंद्रा कुमार के साथ वापस काम किया है। 2019 के बाद इन दोनों ने एक साथ इस फिल्म में किया है।

थैंक गॉड के जरिए अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह फिर से साथ आ रहे हैं। इस बारे में रकुल ने बताया, 'अजय सर के साथ मेरी पहली फिल्म दे दे प्यार दे (2019) और दूसरी रनवे 34(2022) रही थी। मैं उन्हें देखते हुए बड़ी हुई हूं और मैंने उनसे कहा कि रुक रुक रुक (विजयपथ, 1993 से) पहला गाना था, जिसे मैंने अपने जीवन में गाया था। मैं सिर्फ दो साल की था इसलिए, जब मैं उनसे सेट पर मिली, तो यह एक डराने वाला अनुभव था। लेकिन, वह बहुत गर्मजोशी और स्वागत करने वाले हैं और कोस्टार के रूप में आपके इनपुट को सुनते हैं और स्पेस देते हैं।'

End of Article