अक्षय कुमार के बर्थडे पर करीना कपूर ने खास अंदाज में किया विश, बताया बेस्ट को-स्टार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2020, 03:55 PM IST

Kareena Kapoor wishes Akshay Kumar on birthday: करीना कपूर ने अक्षय कुमार के बर्थडे पर उन्हें खास अंदाज में विश किया है। करीना ने अक्षय को बेस्ट को-स्टार बताया है।

अक्षय कुमार के बर्थडे पर करीना कपूर ने खास अंदाज में किया विश, बताया बेस्ट को-स्टार

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 9 सितंबर, 1967 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार को फैन्स के साथ-साथ सेलेब्स की ओर से भी  ढेरों बधाइयां मिल रही है। इस बीच अक्षय कुमार के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस करीना कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। करीना कपूर का यह बर्थडे विश सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ ही घंटों के अंदर पोस्ट पर लाखों लाइक्स आ गए।

Kareena's birthday wish for Akshay

करीना कपूर ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय कुमार को बर्थडे विश किया। तस्वीर में करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर और अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा कि मैं इस तरह आपको जानती हूं। मैं ऐसी ही आपको हमेशा याद रखूंगी। मैं आपको यह याद दिलाती रहूंगी कि लोलो (करिश्मा कपूर) आपकी पहली को-स्टार थी और आप मेरे सबसे बेस्ट को-स्टार हैं। आप हैं और हमेशा बेस्ट ही रहेंगे। अक्षय कुमार को जन्मदिन की बधाई।

करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म में नजर आएंगी। करीना फिल्म में आमिर खान की पत्नी के रोल में दिखेंगी। पहले यह फिल्म 'क्रिसमस' पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी लेकिन कोरोनो वायरस महामारी के कारण इसकी रिलीज को टाल दिया गया। करीना आखिरी बार पिछले साल 'गुड न्यूज' फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार थे। 'गुड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।
 

End of Article