Kareena Kapoor Khan के बेटे Jeh ने मनाया अपना पहला रक्षाबंधन, राखी बांधने के साथ बहन Inaaya ने किया Kiss

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2021, 03:46 PM IST

Jeh's First Raksha Bandhan: सोहा अली खान ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर की है जिसने सभी को आकर्षित किया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह ने अपना पहला रक्षाबंधन कैसे मनाया है।

Kareena Kapoor Khan के बेटे Jeh ने मनाया अपना पहला रक्षाबंधन, राखी बांधने के साथ बहन Inaaya ने किया Kiss
Photo Credit: Instagram

Jeh's First Raksha Bandhan with Sister Inaaya: रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार के बीच कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई सेलिब्रिटीज ने अपने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियोज  शेयर की हैं। जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया था। यह फोटो किसी और की नहीं बल्कि सोहा अली खान की बेटी इनाया (Inaaya) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के छोटे बेटे जेह‌ (Jeh) की है। सोहा अली खान के इस फोटो पर फैंस भारी मात्रा में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जब से सोहा अली खान ने यह फोटो शेयर की है तब से सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे देखने के बाद लोग इस भाई-बहन के जोड़े पर काफी प्यार बरसा रहे हैं।

ऐसा बीता करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह का पहला रक्षा बंधन 

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोहा अली खान ने एक बेहद खूबसूरत फोटो शेयर किया है। जिसमें उनकी बेटी इनाया और बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो के दूसरे बेटे जेह नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि इनाया और जेह काउच पर बैठे हैं। वहीं, इनाया अपने छोटे भाई को किस कर रही हैं। इस भाई-बहन के मोमेंट पर‌ सबका दिल आ गया है। भाई-बहन के इस क्यूट जोड़ी को देखकर लोग काफी अच्छा रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं सोहा अली खान ने करीना कपूर को टैग करके 'फर्स्ट राखी' लिखा है। 

सैफ अली खान को भी सोहा अली खान ने किया था विश
रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर सोहा अली खान ने अपने भाई सैफ अली खान के साथ बेटी इनाया और तैमूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए रक्षाबंधन की बधाई दी है। उनकी बेटी इनाया सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बड़े बेटे तैमूर को राखी बांधते हुए नजर आ रही थीं। 

इससे पहले भी बेबो और सैफ अली खान के दूसरे बेटे जेह की तस्वीरें सामने आई हैं। मगर, वह इतनी साफ नहीं थीं। सोहा अली खान द्वारा शेयर की गई इस फोटो में जेह को अच्छी तरह से देखा जा सकता है। 

End of Article