आमिर खान और करीना कपूर खान ने लिया ऐसा अजीबोगरीब चैलेंज, वीडियो देख लोगों ने कहा- बूढ़ा-बूढ़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 30, 2022, 09:17 PM IST

Kareena Kapoor Khan And Aamir Khan Took Feather Challenge: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने अभिनेता आमिर खान के साथ फेदर चैलेंज लिया है। 

आमिर खान और करीना कपूर खान ने लिया ऐसा अजीबोगरीब चैलेंज, वीडियो देख लोगों ने कहा- बूढ़ा-बूढ़ी
Photo Credit: Instagram

Kareena Kapoor Khan And Aamir Khan Took Feather Challenge, See Viral Video: बॉलीवुड एक्टर्स करीना कपूर खान और आमिर खान अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की वजह से इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। करीना कपूर खान और आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा इस वर्ष बैसाखी के शुभ पर्व के दौरान रिलीज होने वाली थी। लेकिन मेकर्स ने इस फिल्म को 11 अगस्त 2022 के दिन रिलीज करने का फैसला किया है। रिलीज से पहले करीना कपूर खान और आमिर खान इस फिल्म को प्रमोट करने में व्यस्त हैं। हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान और आमिर खान फेदर चैलेंज ले रहे हैं।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर खान और आमिर खान पंख को नीचे गिरने से बचाने के लिए उन्हें फूंक मारकर ऊपर उड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। जब तक टाइमर ऑन रहता है तब तक करीना कपूर खान और आमिर खान इन पंखों को फूंक-फूंक कर ऊपर रखने की कोशिश करते हैं। यह तस्वीर साझा करने के साथ करीना कपूर खान ने लिखा 'यह रहा #featherchallenge मेरे हीरो #aamirkhan के साथ।' 

कुछ दिनों पहले ही आमिर खान प्रोडक्शंस ने लाल सिंह चड्ढा का पहला गाना कहानी रिलीज किया था। लाल सिंह चड्ढा का यह गाना लोगों को बहुत पसंद आया था। जैसे ही करीना कपूर खान ने यह वीडियो शेयर किया वैसे ही वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोगों के कमेंट्स आने लगे। एक सोशल मीडिया यूजर ने यह लिखा कि 'आप दोनों को क्या हो गया' तो वहीं दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने इन दोनों का मजाक उड़ाते हुए कहा 'बूढ़ा-बूढ़ी।' लेकिन कुछ ऐसे यूजर्स भी थे जिन्होंने इन दोनों एक्टर्स की जमकर तारीफ की। आमिर खान और करीना कपूर खान को एक साथ देख कर लोगों को 3 ईडियट्स फिल्म की याद आ गई जिसमें आमिर खान और करीना कपूर खान की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिली थी।

End of Article