करीना कपूर को किया जा रहा बुरी तरह ट्रोल, पोस्ट वर्कआउट सेल्फी को लेकर हो रहीं बॉडी शेम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 31, 2022, 05:25 PM IST

Kareena Kapoor Body Shamed: करीना इन दिनों आमिर खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी के साथ उनके करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' में भी दिखाई देने की उम्मीद है।

करीना कपूर को किया जा रहा बुरी तरह ट्रोल, पोस्ट वर्कआउट सेल्फी को लेकर हो रहीं बॉडी शेम

Kareena Kapoor troll: करीना कपूर खान की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। इस बात से कोई इंकार नहीं है कि अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए फैन्स बेताब रहते हैं। 40 की उम्र में भी, करीना अपनी खूबसूरती और फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहती हैं। हालांकि, कभी-कभी बेबो ट्रोल्स के रडार पर आ जाती हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब करीना कपूर खान अपने वर्कआउट सेशन के बाद की एक तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट वर्कआउट सेल्फी के लिए करीना कपूर खान को बॉडी शेम का सामना करना पड़ा। 

करीना की सेल्फी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिसमें कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वो 'अपनी उम्र से बड़ी दिखती हैं।' तस्वीर में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को सीढ़ियों पर बैठे और वर्कआउट के बाद अपना ग्लो दिखाते हुए देखा जा सकता है। बालों को एक टाइट बन में लपेटे हुए करीना कपूर अपनी ग्लोइंग स्किन फ्लॉन्ट कर रही हैं। उनके चेहरे पर कोई मेकअप नहीं है। तस्वीर के इंटरनेट पर वायरल होने के तुरंत बाद ही कुछ यूजर्स ने करीना को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनको 'बुद्धि औरत' तो कुछ '41 के हिसाब से कुछ ज्यादा ही उम्रदराज बता रहे हैं...।' वहीं कई लोग करीना की स्किन को क्या हो गया है, कैसी दिख रही है...। ये सब भी कमेंट्स कर रहे हैं। 

यह पहली बार नहीं है जब वीरे दी वेडिंग की अभिनेत्री को बॉडी शेम किया गया है। इस साल मार्च में भी करीना और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा और मलाइका अरोड़ा को बॉडी शेम्ड किया गया था। तब ट्रोल्स पर पलटवार करते हुए करीना ने एक नोट लिखा था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना इन दिनों आमिर खान के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा के प्रमोशन में बिजी हैं। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में आएगी। इसी के साथ उनके करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण सीजन 7' में भी दिखाई देने की उम्मीद है।

End of Article