Bipasha Basu Pregnant: क्या करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के घर आने वाला है नन्हा मेहमान?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 03:17 PM IST

Karan Singh Grover - Bipasha Basu Expecting First Child : करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु जल्द माता- पिता बनने वाले हैं। खबरों के मुताबिक दोनों जल्द इस गुड न्यूज को फैंस के साथ शेयर कर सकते हैं।

Bipasha Basu Pregnant: क्या करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के घर आने वाला है नन्हा मेहमान?
Photo Credit: Instagram

Karan Singh Grover - Bipasha Basu Expecting First Child : बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी-टाउन के सबसे पॉपुलर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो शेयर करते रहते हैं। दोनों की मुलाकात साल 2015 में हॉरर फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। साल 2016 में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में करण और बिपाशा ने सात फेरे लिए थे।

क्या बिपाशा बसु प्रेग्नेंट हैं?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक बिपाशा और करण के घर जल्द नन्हा मेहमान आने वाला है। दोनों जल्द इस बात की ऑफिशियल अनाउसमेंट कर सकते हैं। कपल के करीबी सूत्र ने बताया है कि करण और बिपाशा बेहद खुश हैं और जल्द माता- पिता बनने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

शादी की सालगिरह पर बिपाशा ने लिखा था प्यारा नोट

बिपाशा ने अपनी शादी के 6वीं सालगिरह पर करण के लिए प्यारा सा नोट लिखा था। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी और करण की प्यारी सी फोटो शेयर की थी। आपको बता दे कि बिपाशा करण की तीसरी पत्नी हैं। दोनों की शादी को छह साल हो गए हैं। कपल अपनी मेरिड लाइफ में बेहद खुश है।

करण ने अपनी और जेनिफर की शादी को बताया था गलती

बिपाशा से पहले करण ने एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से शादी की थी। दोनों की शादी केवल 10 महीनों तक चली। 2014 में दोनों का तलाक हो गया था। एक इंटरव्यू में करण ने जेनिफर और अपनी शादी पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, जेनिफर से शादी करना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। इसलिए ये शादी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। अब जेनिफर और करण दोनों अपनी अपनी लाइफ में अब आगे बढ़ चुके हैं। 

वर्क फ्रंट की बात करें तो करण हाल ही में सुरभि ज्योति के साथ 'कुबूल है 2.0' वेब सीरीज में दिखाई दिए थे. वहीं, बिपाशा क्राइम थ्रिलर मिनी सीरिज 'डेंजरस' में नजर आई थीं.

End of Article