साउथ की एक और फिल्म विक्रांत रोणा का धमाका, दुनिया भर में मिली 35 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 03:13 PM IST

Vikrant Rona worldwide Box Office: विक्रांत रोणा इस समय इंडस्ट्री में सबसे अधिक चर्चा का विषय हैं। फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर कमाल कर रहे हैं...

साउथ की एक और फिल्म विक्रांत रोणा का धमाका, दुनिया भर में मिली 35 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग

Vikrant Rona worldwide Opening: किच्चा सुदीप की विक्रांत रोणा अपने पहले पोस्टर की रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई थी। अब जब इसे रिलीज कर दिया गया है, तो फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर कमाल कर रहे हैं। फिल्म ने दुनिया भर में 35 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की है! विक्रांत रोणा इस समय इंडस्ट्री में सबसे अधिक चर्चा का विषय हैं। दर्शक विक्रांत रोणा के ट्रांस और किच्चा सुदीप के ऑन-स्क्रीन जादू से बाहर नहीं आ पा रहे हैं।

विक्रांत रोणा में 800 से अधिक कलाकारों ने वीएफएक्स इफेक्ट क्रिएट किया है जिसके बाद यह फिल्म किसी विजुअल मैजिक से कम नहीं लग रही है। अनूप भंडारी ने सिनेमैटोग्राफी के साथ कमाल का काम किया है और दर्शक इससे हैरान हैं। इस बीच हॉट एंड सिजलिंग जैकलीन फर्नांडीज और किच्चा सुदीप स्टारर विक्रांत रोणा के मैजिक नंबर 'रा रा रक्कम्मा' को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सुनिधि चौहान और नकाश अजीज द्वारा गाए गए 'रा रा रक्कम्मा' को हर तरफ से प्यार मिल रहा है।

'विक्रांत रोणा' 28 जुलाई को दुनिया भर में 3डी में रिलीज हो चुकी है। अनूप भंडारी द्वारा निर्देशित फिल्म में किच्चा सुदीप लीड रोल में है। इसके साथ ही फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज, निरुप भंडारी और नीता अशोक भी हैं। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स, जी स्टूडियोज और किच्चा क्रिएशंस द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वहीं फिल्म को जैक मंजूनाथ ने अपने प्रोडक्शन शालिनी आर्ट्स के तहत और इनवेनियो ओरिजिन्स के अलंकार पांडियन के साथ सह-निर्मित किया है। फिल्म को पीवीआर पिक्चर्स द्वारा उत्तर भारत में ड्रिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा।

End of Article