बेल्जियम में शूट हुए एक्‍शन सीन, 100 करोड़ का है बजट, जानें Kangana Ranaut की Dhaakad से जुड़ी ये खास बातें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2021, 07:27 AM IST

Kangana Ranaut Starrer Dhaakad details : कंगना की फिल्म धाकड़ अब तक की सबसे महंगी महिला केंद्रित फिल्म होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के अधिकांश एक्शन सीक्वेंस बेल्जियम में शूट किए गए हैं।

बेल्जियम में शूट हुए एक्‍शन सीन, 100 करोड़ का है बजट, जानें Kangana Ranaut की Dhaakad से जुड़ी ये खास बातें

Kangana Ranaut Starrer Dhaakad details : बॉलीवुड की धाकड़ गर्ल कंगना रनौत फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपनी बयानबाजी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कंगना बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिसने कड़ी मेहनत और संघर्ष के दम पर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया है। कंगना बचपन से ही एक जिद्दी स्वभाव की थी और उनका यह स्वभाव आज उन्हें सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाने में कामयाब रहा है। अभिनेत्री एक बार फिर महिला केंद्रित फिल्म धाकड़ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

जी हां कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जो उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हो सकती है। आपको बता दें कंगना की फिल्म धाकड़ अब तक की महिला केंद्रित फिल्मों में सबसे अधिक बजट वाली फिल्म घोषित हुई है। इस फिल्म से कंगना ने इंडिया फर्स्ट फीमेल सेंट्रिक हाई बजट फिल्म में अपना नाम शामिल कर लिया है। ऐसे में आइए जानते फिल्म के बजट से जुड़ी खास बातें।

बेल्जियम में शूट हुए एक्शन सीन

सूत्रों के मुताबिक कंगना की फिल्म धाकड़ अब तक की सबसे महंगी महिला केंद्रित फिल्म होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के अधिकांश एक्शन सीक्वेंस बेल्जियम में शूट किए गए हैं। वहीं कंगना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि, फिल्म के लिए स्टंट टीम और स्टंट कोरियोग्राफर अमेरिका और ब्रिटेन से लाए गए थे।

100 करोड़ वाली पहली महिला प्रधान फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 70 से 80 करोड़ रुपये के बीच पहुंच गया है। जिसमें अभी प्रमोशन की कॉस्ट को शामिल नहीं किया गया है। प्रमोशन की कॉस्ट शामिल होने के बाद यह करीब 100 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। इतना पैसा अब तक बॉलीवुड में किसी एक्ट्रेस की फिल्म पर नहीं खर्च किया गया है। ऐसे में फिल्म मेकर्स द्वारा यदि इस खबर की पुष्टी कर दी जाती है, तो यह कंगना के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

हाल ही में कंगना रनौत ने अपनी फिल्म धाकड़ की शूटिंग पूरी की थी। अभिनेत्री ने रैप-अप पार्टी की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा किया था। रजनीश घई द्वारा निर्देशित इस पार्टी में पूरी क्रू और कंगना की बहन रंगोली चंदेल भी नजर आई थी।

जल्द होगी फिल्म रिलीज

रजनीश घई द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कंगना इस फिल्म में एजेंट अग्नि की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता नजर आएंगी।

End of Article