Times Now Summit 2021: पद्मश्री, नेपोटिज्म से अपनी शादी तक, टाइम्स नाउ समिट में क्या बोलीं कंगना रनौत?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2021, 09:19 PM IST

Times Now Summit 2021: पद्मश्री अवॉर्ड मिलने से लेकर राजनीतिक हस्तियों पर टिप्पणी करने तक कंगना रनौत ने टाइम्स नाउ समिट 2021 में कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।

Times Now Summit 2021: पद्मश्री, नेपोटिज्म से अपनी शादी तक, टाइम्स नाउ समिट में क्या बोलीं कंगना रनौत?

मुंबई: भारत की आजादी के 75 साल के विशेष अवसर पर, प्रतिष्ठित टाइम्स नाउ समिट 2021  को सेलिब्रेटिंग इंडिया @75 और शेपिंग इंडिया @100 की थीम पर रखा गया है। इस दौरान कार्यक्रम में कंगना रनौत भी पहुंचीं जो दुनिया भर में बॉलीवुड की प्रभावशाली और बेबाक एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने सफर और एक अभिनेत्री के रूप में संघर्ष के बारे में टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर एवं टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से बात की।

कंगना रनौत ने अपने हालिया पद्म पुरस्कार पर भी टिप्पणी की। कंगना से उनकी यात्रा और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी छाप छोड़ने के बारे में भी सवाल पूछे गए। कंगना ने इस दौरान 'भाई-भतीजावाद' यानी नेपोटिज्म के खिलाफ अपने युद्ध पर भी बात की और बताया कि करण जौहर के सामने पद्म पुरस्कार प्राप्त करने में उन्हें कैसा लगा।

Kangana and Navika Kumar in Times Now summit 2021

कंगना रनौत ने पद्मश्री सम्मान मिलने को लेकर करण जौहर पर फिर तंज कसा और कहा कि उनकी आलोचना करने वाली फिल्म निर्माता और निर्देशक की प्रतिक्रिया देखने के लिए वह उन्हें कार्यक्रम के दौरान ढूंढ रही थीं। कंगना ने ट्विटर बैन को लेकर कहा कि मुनाफे के लिए काम करने वाली एक कंपनी के उन्हें बैन करने से कोई फर्क नहीं पड़ता और ऐसे बैन उन्हें अच्छे ही लगते हैं।

कंगना रनौत ने पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार की जमकर तारीफ की और कहा कि इस सरकार में यह पहली बार है जब भारतीयों को अपने देश पर गर्व का अनुभव हो रहा है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपने निजी जीवन को लेकर भी खुलासे किए और बताया कि आने वाले 5 साल में वह शादी करने और मां बनने को लेकर योजना बना रही हैं और इस बारे में लोगों को जल्द ही पता चलेगा।

End of Article