JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 13: फिल्म 'जुग जुग जियो' की कमाई में 13वें दिन भी आई कमी, जानें कुल कलेक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 7, 2022, 07:03 AM IST

JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 13: फिल्म जुग जुग जियो इस साल 24 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी रही लेकिन अब इसकी कमाई में लगातार कमी देखने को मिल रही है। जानें रिलीज को 13वें दिन फिल्म ने कितनी की कमाई।

JugJugg Jeeyo Box Office Collection Day 13: फिल्म 'जुग जुग जियो' की कमाई में 13वें दिन भी आई कमी, जानें कुल कलेक्शन

बॉलीवुड फिल्मों के लिए समय थोड़ा मुश्किल चल रहा है। अब तक कई बड़ी फिल्में रिलीज हो चुकी हैं लेकिन उन्हें दर्शकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला और बॉक्स ऑफिस पर वो फ्लॉप साबित हुईं। लेकिन हाल ही में रिलीज हुई वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म जुग जुग जियो को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

13वें दिन फिल्म की कमाई

फिल्म की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक थी लेकिन अब इसकी कमाई में लगातार कमी देखने को मिल रही है। रिलीज के 13वें दिन भी फिल्म की कमाई घटी और इसने बुधवार (06 जुलाई) को 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन बढ़कर 72.69 करोड़ रुपये हो गया है। इससे पहले बुधवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

इस हफ्ते कैसी रही फिल्म की कमाई

फिल्म रिलीज होने के दूसरे हफ्ते में ही इसकी कमाई में भारी कमी देखने को मिल रही है, जिसके बाद इसके 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने की राह मुश्किल होती जा रही है। इसकी कमाई की बात करें तो रिलीज के दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 3.03 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में बढ़त हुई और इसने 4.75 करोड़ रुपये कमाए। रविवार को यह कमाई और बढ़ गई व फिल्म का कलेक्शन 6.1 करोड़ रुपये रहा। सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट हुई और यह घटकर केवल 1.80 करोड़ रुपये रह गए।

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो वरुण धवन (कुलदीप सैनी) और कियारा आडवाणी (नैना शर्मा) पति- पत्नी के रोल में हैं लेकिन दोनों अपनी शादी में खुश नहीं हैं और तलाक लेना चाहते हैं। दोनों ये बात कुलदीप के पेरेंट्स भीम सैनी (अनिल कपूर) और गीता सैनी (नीतू कपूर) को बताना चाहते हैं। लेकिन उन्हें पता चलता है कि भीम भी अपनी पत्नी से अलग होना चाहता है। इसी कहानी को आगे बढ़ाती है ये फिल्म जिसमें ह्यूमर से लेकर इमोशन तक का तड़का है। फिल्म में इसके अलावा मनीष पॉल और प्राजक्ता कोली भी हैं।

End of Article