Upcoming Web Series Movies: इस हफ्ते OTT पर टकराएंगे माधुरी दीक्षित- बॉबी देओल, रिलीज होंगी ये सीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 07:43 AM IST

Upcoming Web Series and Movies: सिनेमा प्रेमियों के लिए यह हफ्ता काफी खास होने वाला है। आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर माधुरी दीक्षित का ओटीटी डेब्यू होने वाली है।

Upcoming Web Series Movies: इस हफ्ते OTT पर टकराएंगे माधुरी दीक्षित- बॉबी देओल, रिलीज होंगी ये सीरीज

Upcoming Web Series and Movies : सिनेमा प्रेमियों के लिए यह हफ्ता काफी खास होने वाला है क्योंकि सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक पर एक से एक शानदार फिल्में और वेबसीरीज आने वाली हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी, आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी 24 फरवरी को रिलीज हो रही है। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर माधुरी दीक्षित का ओटीटी डेब्यू होने वाली है। वहीं बॉबी देओल भी एक बार फिर नेगेटिव किरदार में सामने आएंगे। यहां देखिए इस हफ्ते रिलीज हो रही वेब सीरीज और फिल्मों की पूरी लिस्ट-

द फेम गेम (The Fame Game- Netflix)
25 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर थ्रिलर वेब सीरीज द फेम गेम रिलीज होगी। इस सीरीज से माधुरी दीक्षित डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। सीरीज में माधुरी अनामिका नाम की एक फिल्म सुपरस्टार के किरदार में हैं, जो एक दिन अचानक गायब हो जाती है। माधुरी के अलावा संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन और मुस्कान जाफरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

लव हॉस्टल  (Love Hostel)
25 फरवरी को जी5 पर लव हॉस्टल फिल्म रिलीज होगी। इसमें बॉबी देओल भी एक बार फिर नेगेटिव किरदार में सामने आएंगे। इस रोल के लिए बॉबी ने अपने लुक को काफी बदला है और वो काफी डरावने और खूंखार दिख रहे हैं। विक्रांत मैसी और सान्या मल्होत्रा स्टारर लव हॉस्टल प्रेम कहानी है जो ऑनर किलिंग पर आधारित है। 

लॉक अप (Lock Upp)
27 फरवरी से एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर नया रिएलिटी शो लॉक अप स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो को मशहूर अदाकारा कंगना रनौत होस्ट करेंगी। इस शो में 16 कंटेस्टेंट्स को 72 दिनों के लिए एक जेल में कैद करके रखा जाएगा। पहली कंटेस्टेंट निशा रावल का नाम रिवील कर दिया गया है। 

अ डिस्कवरी ऑफ विचेज
25 फरवरी को सोनी-लिव पर अ डिस्कवरी ऑफ विचेज सीरीज का फाइनल चैप्टर आने वाला है। इस सीरीज में टेरेसा पाल्मर डायना बिशप का मुख्य किरदार निभा रही हैं, जो एक विच होने के साथ येल यूनिवर्सिटी में इतिहासकार है। यह ऑल सोल्स की बेस्ट सेलिंग ट्रिलॉडी पर आधारित सीरीज है।

End of Article