John Abraham Net Worth: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं जॉन अब्राहम, कार और बाइक्स का कलेक्शन भी है शानदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2021, 07:16 AM IST

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का आज जन्मदिन है और वो 49 साल के हो गए हैं। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़ी खास बातों और नेट वर्थ के बारे में।

John Abraham Net Worth: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं जॉन अब्राहम, कार और बाइक्स का कलेक्शन भी है शानदार
Photo Credit: Instagram

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम का आज जन्मदिन है और वो 49 साल के हो गए हैं। जॉन का जन्म 17 दिसंबर 1972 को केरल में हुआ था। वो मुंबई में ही पले- बढ़े और यहां के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने मुंबई के जय हिंद कॉलेज से एमबीए की डिग्री हासिल की। 

बॉलीवुड डेब्यू और एक्टिंग करियर

जॉन ने साल 2003 में फिल्म जिस्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वो धूम, जिंदा, वॉटर, गरम मसाला, दोस्ताना, न्यूयॉर्क, हाउसफुल, रेस 2, वेलकम बैक, ढिशूम, परमाणु, सत्यमेव जयते और बाटला हाउस जैसी फिल्मों में नजर आए। इसके अलावा जॉन ने साल 2012 में फिल्म विक्की डोनर और फिर मद्रास कैफे प्रोड्यूस की।

नेट वर्थ व बिजनेस

जॉन अब्राहम की नेट वर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 34 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 251 करोड़ रुपये है। फिल्मों के अलावा जॉन कई नामी ब्रैंड्स से भी जुड़े हुए हैं, जिनसे उनकी कमाई होती है। दिल्ली में जॉन का फैट अब्राहम बर्गर नामक रेस्टोरेंट है। इसके अलावा मुंबई एंजेल्स नाम से उनकी फुटबॉल टीम है। प्यॉर वंडर अब्राहम नाम से उनका वोडका ब्रैंड और उनका परफ्यूम ब्रैंड जॉन अब्राहम सिडक्शन है।  

कारें

जान अब्राहम के पास कई महंगी कारें हैं जिनमें ये शामिल हैं:-
लेम्बोर्गिनी गैलार्डो: अनुमानित लागत- 2.11- रुपये 3.17 करोड़ रुपए।
आर 5 निसान जीटी-आर ब्लैक एडिशन: अनुमानित लागत- 2.12 - 3.4 करोड़ रुपए।
निसान टेरानो: अनुमानित लागत- 10.14 लाख रुपए।
ऑडी Q3: अनुमानित लागत- 34.97- 43.61 लाख रुपए।
ऑडी Q7: अनुमानित लागत- 80 लाख रुपए।




बाइक्स

यामाहा आर1
यामाहा आरडी 350
सुजुकी हायाबुसा
यामाहा वीमैक्स
डुकाटी डियावल
डुकाटी पानीगाले  V4
कावासाकी निंजा जेडएक्स





मुंबई में डुप्लेक्स

जॉन के पास मुंबई के बांद्रा की पॉश लोकेशन में एक खूबसूरत डुप्लेक्स हाउस है। इस घर को जॉन अब्राहम, उनके भाई एलन और पिता ने मिलकर डिजाइन किया था।

पर्सनल लाइफ

जॉन अब्राहम की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो उन्होंने 3 जनवरी 2014 को प्रिया रुंचाल से शादी की थी। प्रिया एनआरआई फाइनेंशियल एनालिस्ट और इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। 

End of Article