Jawan: नागा चैत्नया के कारण समांथा रुथ प्रभु के हाथ से निकली जवान! बनने वाली थीं शाहरुख खान की हीरोइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 4, 2022, 12:50 PM IST

Jawan Movie: शाहरुख खान की फिल्म जवान की घोषणा हो गई है। फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट नयनतारा नजर आएंगी। हालांकि, ये रोल पहले समांथा रुथ प्रभु को ऑफर किया गया था। जानिए क्यों समांथा ने जवान को किया मना...

Jawan: नागा चैत्नया के कारण समांथा रुथ प्रभु के हाथ से निकली जवान! बनने वाली थीं शाहरुख खान की हीरोइन

Jawan Movie: साल 2023 में शाहरुख खान तीन फिल्मों के जरिए धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। डंकी और पठान के बाद शाहरुख खान की फिल्म जवान की घोषणा  हो गई है। इस फिल्म को साउथ के पॉपुलर डायरेक्टर एटली डायरेक्ट करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में शाहरुख के अपोजिट नयनतारा नजर आने वाली हैं। हालांकि, नयनतारा इस रोल के लिए पहली पसंद नहीं थी। खबरों के अनुसार फिल्म के लिए पहली पसंद समांथा रुथ प्रभु थीं, लेकिन वह उस वक्त बेबी प्लान कर रही थीं। 

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि समांथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) को साल 2019 में जवान के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया था। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक समांथा ने फिल्म को ये कहकर मना कर दिया था कि वह अपने पति नागा चैत्नया के साथ फैमिली प्लान कर रही है। ऐसे में मेकर्स ने ये रोल नयनतारा को ऑफर किया। आपको बता दें कि अक्टूबर 2021 में समांथा रुथ प्रभु और नागा चैत्नया ने सोशल मीडिया पर अलग होने की घोषणा कर दी थी। 

सान्या मल्होत्रा होंगी फिल्म का हिस्सा
रिपोर्ट्स के मुताबिक जवान में सुनील ग्रोवर और सान्या मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलायलम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज होने वाली है। फिल्म को गौरी खान प्रोड्यूस कर रही हैं। जवान फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। एटली का असली नाम अरुण कुमार हैं। इससे पहले वह राजी-रानी, थेरी, मर्सल और बिगिल जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। फिल्म से शाहरुख खान का पहला लुक सामने आया है। टीजर में शाहरुख खान के चेहरे पर चोट लगी हुई है। उन्होंने अपना सिर, चेहरे और हाथ पर पट्टी बांधी है। 

जवान दो जून 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख खान की फिल्म पठान अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। वहीं, फिल्म डंकी क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है। शाहरुख खान आखिरी बार साल 2018 में जीरो में नजर आए थे। आनंद.एल.राय के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हुई।

End of Article