Janhvi Kapoor: शादी से पहले बच्चा चाहती हैं जान्हवी कपूर? बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर किया जिक्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 8, 2020, 07:00 PM IST

Janhvi Kapoor Before Marriage Wants Baby: जान्हवी कपूर ने हाल ही में एक जवाब दिया है जिसे पढ़कर फैन्स शॉक्ड रह गए हैं। इसमें एक्ट्रेस ने बच्चे को लेकर बात की है...

Janhvi Kapoor: शादी से पहले बच्चा चाहती हैं जान्हवी कपूर? बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर किया जिक्र
Photo Credit: Instagram

जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। जान्हवी अक्सर अपने फैन्स के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर ने एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में जान्हवी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। हालांकि जान्हवी कपूर ने इस फोटो में जो कैप्शन दिया है वो थोड़ा अजीब है। इतना ही नहीं जब जान्हवी कपूर से इस स्टेटस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जो जवाब दिया उसे पढ़कर फैन्स शॉक्ड रह गए हैं। 
दरअसल जान्हवी कपूर ने अपनी इस खूबसूरत फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'यहां तुमको देख रही हूं, बच्चा...।' बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी का ये पोस्ट पढ़ने के बाद फैन्स को कुछ समझ नहीं आया और लगातार उन्होंने सवाल पूछने शुरू कर दिए। 


बच्चा चाहती हैं जान्हवी कपूर?
एक यूजर ने जान्हवी कपूर ने पूछा- किससे बच्चे?? क्या तुम बच्चा चाहती हो...?? जान्हवी कपूर ने सोशल मीडिया यूजर के इस सवाल का जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने इस सवाल के जवाब में हां लिखा है। यानी की जान्हवी कपूर का कहना है कि वो बच्चे चाहती हैं। हालांकि ये किस सेंस में है और आखिरी माजरा क्या है ये किसी को समझ नहीं आया है।

End of Article