एजुकेशन

Nigeria में पढ़ाई को लेकर क्या है वीजा नियम, भारतीय छात्रों के लिए जानना जरूरी

अगर आप पश्चिमी अफ्रीका का देश Nigeria से उच्च शिक्षा प्राप्त करने की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए यहां के वीजा नियमों के बारे में जानना जरूरी है। आइए आपको बताएं नाइजीरिया में पढ़ाई के लिए कौन-सा वीजा चाहिए।

Image

Nigeria Student Visa (Photo - AI/Newsroom Verified)

Nigeria Study Visa for Indian Student: उच्च शिक्षा और वैश्विक अवसरों की तलाश में आज भारतीय छात्र अफ्रीका जैसे तेजी से उभरते महाद्वीपों की ओर अपना रुख कर रहे हैं। पश्चिमी अफ्रीका का एक प्रमुख शैक्षणिक व आर्थिक केंद्र नाइजीरिया भी अब चिकित्सा, इंजीनियरिंग, और शोध क्षेत्र में भारतीय विद्यार्थियों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। हालांकि, किसी भी विदेशी देश में पढ़ाई शुरू करने से पहले वहां के वीजा और इमिग्रेशन नियमों की सटीक जानकारी होना बेहद जरूरी है। अक्सर देखा गया है कि छात्रों का पूरा फोकस देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेने पर रहता है, लेकिन वीजा नियमों की कम जानकारी उनके लिए बाद में दिक्कत बन जाती है। कई बार एडमिशन के बाद भी वीजा न मिल पाने के कारण छात्र का विदेश से पढ़ाई करने का सपना सपना ही रह जाता है। नाइजीरियाई इमिग्रेशन सर्विस द्वारा अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए एक सुव्यवस्थित और स्पष्ट वीजा प्रक्रिया तय की है। इस लेख में हम नाइजीरिया में स्टूडेंट वीजा की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों, आवेदन प्रक्रिया और इमिग्रेशन गाइडलाइन के बारे में विस्तार से समझेंगे।

नाइजीरिया स्टूडेंट वीजा और उसके प्रकार

नाइजीरिया में प्रवेश करने वाले अंतर्राष्ट्रीय छात्रों के लिए नाइजीरियाई आव्रजन सेवा (NIS) द्वारा F3 स्टूडेंट वीजा कैटेगरी निर्धारित की गई है -

F3A Visa - अंडरग्रेजुएट (स्नातक) डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए।

F3B Visa - पोस्टग्रेजुएट (मास्टर, पीएचडी या रिसर्च) प्रोग्राम के लिए।

F3C Visa - वोकेशनल, प्रोफेशनल ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन कोर्स के लिए।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

1 वैध भारतीय पासपोर्ट पासपोर्ट में कम से कम 6 महीने की वैधता (Validity) और 2 खाली पन्ने होने अनिवार्य हैं।

2 आधिकारिक एडमिशन लेटर नाइजीरिया के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से प्राप्त मूल स्वीकृत पत्र।

3 शैक्षणिक प्रमाणपत्र 10वीं, 12वीं या स्नातक की मार्कशीट और डिग्री सर्टिफिकेट।

4 वित्तीय प्रमाण छात्र या उनके स्पॉन्सर के बैंक खाते का पिछला 3 से 6 महीने का स्टेटमेंट, जो शिक्षण शुल्क और रहने के खर्च को कवर करने के लिए पर्याप्त हो।

5 येलो फीवर टीकाकरण कार्ड अफ्रीका की यात्रा के लिए येलो फीवर का अंतरराष्ट्रीय टीकाकरण प्रमाण पत्र होना बेहद जरूरी है।

6 पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भारतीय पुलिस प्राधिकरण द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र।

7 मेडिकल फिटनेस रिपोर्ट किसी पंजीकृत चिकित्सक से प्राप्त मेडिकल सर्टिफिकेट।

8 पासपोर्ट साइज फोटो और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म NIS पोर्टल से भरा गया विधिवत फॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद।

वीजा के लिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया

स्टेप 1 - नाइजीरियाई आव्रजन सेवा (NIS) के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं, स्टूडेंट वीजा श्रेणी चुनें और ऑनलाइन फॉर्म भरें।

स्टेप 2 - निर्धारित वीजा प्रोसेसिंग फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और रसीद सुरक्षित डाउनलोड करें।

स्टेप 3 - भारत में स्थित नाइजीरियाई उच्चायोग (नई दिल्ली) में अपॉइंटमेंट शेड्यूल करें।

स्टेप 4 - निर्धारित तिथि पर जाकर अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स जमा करें और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करें।

स्टेप 5 - आवेदन स्वीकृत होने के बाद पासपोर्ट पर वीजा स्टाम्प होकर प्राप्त हो जाता है।

नाइजीरिया पहुंचने के बाद जरूरी कदम

जो छात्र लंबे समय के कोर्स के लिए नाइजीरिया जा रहे हैं, उन्हें वहां पहुंचने के बाद अपने प्रवास को नियमित करने के लिए रेजिडेंस परमिट और CERPAC बनवाना होता है। देश में प्रवेश के 90 दिनों के भीतर स्थानीय आव्रजन कार्यालय में जाकर अपना छात्र निवास कार्ड रजिस्टर कराना अनिवार्य है। नाइजीरिया में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से कम से कम 2 महीने पहले वीजा प्रक्रिया शुरू कर दें ताकि किसी भी अंतिम समय की देरी से बचा जा सके।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article