बिजनेस

SBI में 2 लाख की FD पर मिलेगा तगड़ा ब्याज, देखें कितने साल में होगा पैसा डबल

SBI Fixed Deposit: अगर आप भी अपनी बचत को सुरक्षित निवेश विकल्प के साथ बढ़ाना चाहते हैं तो एसबीआई की FD स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। बैंक एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है।

Image

एसबीआई एफडी पर दे रहा तगड़ा रिटर्न, देखें कितने साल में होगा पैसा डबल (Photo: iStock)

SBI Fixed Deposit: अगर आपके पास 2 लाख रुपये की बचत है और आप तय रिटर्न वाला विकल्प चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर विचार कर सकते हैं। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक एसबीआई एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। एफडी स्कीम में आप एक निश्चित अवधि के लिए पैसा जमा कर ब्याज कमा सकते हैं। हालांकि, 2 लाख के निवेश के लिए एफडी की अवधि मायने रखेगी।

जरूरत के हिसाब से चुनें अवधि

SBI में आप अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग अवधि की FD चुन सकते हैं। अवधि तय करते समय ध्यान दें कि पैसे की जरूरत कब पड़ सकती है। ब्याज दर जमा की अवधि के हिसाब से बदलती है, इसलिए सिर्फ दर देखकर फैसला न करें। इसके अलावा, यह भी समझें कि सामान्य नागरिकों और सीनियर सिटीजन के लिए ब्याज दरें अलग हो सकती हैं।

2 लाख रुपये की FD पर कितना रिटर्न मिलेगा?

अगर आप 2 लाख रुपये की FD 1 साल के लिए करवाते हैं तो 6.25% दर पर सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर करीब 2,12,796 और 6.75% दर पर वरिष्ठ नागरिक को 2,13,846 मिल सकते हैं। इसी तरह, जैसे-जैसे निवेश की अवधि बढ़ती जाएगी वैसे-वैसे एफडी पर मिलने वाला रिटर्न भी बढ़ता जाएगा। 10 साल की निवेश अवधि में आपका यही पैसा सामान्य नागिरकों के लिए बढ़कर 3,64,595 रुपये और सीनियर सिटीजन के लिए 4,02,291रुपये हो जाएगी।

निवेश की राशिएफडी अवधिसामान्य नागरिक ब्याजसामान्य नागरिक मैच्योरिटीसीनियर सिटीजन ब्याजसीनियर सिटीजन मैच्योरिटी
2 लाख रुपये1 साल6.25%2,12,796 रुपये6.75%2,13,846 रुपये
2 लाख रुपये2 साल6.40%2,27,080 रुपये6.90%2,29,325 रुपये
2 लाख रुपये3 साल6.30%2,41,253 रुपये6.80%2,44,839 रुपये
2 लाख रुपये4 साल6.30%2,56,814 रुपये6.80%2,61,918 रुपये
2 लाख रुपये5 साल6.05%2,70,035 रुपये7.05%2,83,652 रुपये
2 लाख रुपये6 साल6.05%2,86,747 रुपये7.05%3,04,184 रुपये
2 लाख रुपये7 साल6.05%3,04,493 रुपये7.05%3,26,203 रुपये
2 लाख रुपये8 साल6.05%3,23,337 रुपये7.05%3,49,815 रुपये
2 लाख रुपये9 साल6.05%3,43,347 रुपये7.05%3,75,137 रुपये
2 लाख रुपये10 साल6.05%3,64,595 रुपये7.05%4,02,291 रुपये

FD करवाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि FD का ब्याज आपकी कुल आय के हिसाब से टैक्स के दायरे में आ सकता है। बैंक लागू नियमों के अनुसार TDS भी काट सकता है, इसलिए टैक्स के बाद मिलने वाली रकम अलग हो सकती है। इसके अलावा, मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालने पर पेनल्टी लग सकती है या ब्याज घट सकता है। एफडी करवाने जा रहे हैं तो इससे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट या ब्रांच से लेटेस्ट एफडी रेट्स की जानकारी जरूर लें क्योंकि एफडी पर रेट्स में बदलाव होता रहता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article