शहर

मानसा के बाद अब मोहाली में गोलीकांड, बलटाना में पूर्व पार्षद के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग

मोहाली के बलटाना इलाके में मंगलवार देर रात पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग हुई। अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर 7-8 राउंड गोलियां चलाईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

मोहाली के बलटाना में पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग

Photo : Times Now Digital

Mohali Firing Case: पंजाब में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। मंगलवार को मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की दिनदहाड़े हत्या की सनसनी अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि मोहाली से एक और बड़ी वारदात सामने आ गई है। जीरकपुर के बलटाना क्षेत्र में बीती रात करीब 3 बजे एक पूर्व पार्षद के घर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गनीमत की बात है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हैं।

घर पर 7-8 राउंड फायरिंग

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने घर को निशाना बनाकर 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। यह घटना देर रात करीब 3 बजे हुई। फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए घटनास्थल पर बुलाया गया, जिसने मौके से सबूत जुटाए। पुलिस अब हमलावरों की पहचान करने और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

एक साल पहले परिवार को मिली थी धमकी

बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले टोनी बल गैंग की तरफ से पूर्व पार्षद के परिवार को धमकी दी गई थी। उस समय भी पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अब पुलिस पुरानी धमकी और ताजा फायरिंग की घटना के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोलीबारी के पीछे कौन था और इसका कारण क्या है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article