बिजनेस

Silver Price Crash: चांदी में बड़ी गिरावट, अपने ऑल-टाइम हाई से 2 लाख रुपये से ज्यादा हुई सस्ती, सोना भी लुढ़का

Silver Price Crash: वायदा और घरेलू बाजारों में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से 2 लाख रुपये से अधिक सस्ती हो गई है।

Image

सोना-चांदी में गिरावट

Photo : iStock

Silver Price Crash : भारतीय सर्राफा बाजार और कमोडिटी मार्केट में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सोमवार को जोरदार गिरावट के बाद मंगलवार को भी सोना और चांदी के भावों में भारी कमजोरी दर्ज की गई। यह गिरावट बुधवार को भी जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है, जिसके चलते चांदी अपने ऑल-टाइम हाई स्तर से 2 लाख रुपये से अधिक सस्ती हो गई है। इसके अलावा सोने के वायदा और घरेलू भाव भी काफी नीचे आ गए हैं।

एमसीएक्स पर चांदी में भारी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के वायदा कारोबार में जबरदस्त सुस्ती देखने को मिली है। 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को 2,22,877 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। मंगलवार को शुरुआती कारोबार में हल्की तेजी दिखाने के बाद चांदी अचानक फिसल गई और गिरकर 2,21,783 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई। इस तरह एक ही झटके में एक किलो चांदी करीब 3,319 रुपये सस्ती हो गई है। बुधवार को दोपहर तक 1792 रुपये घटकर 2,17,425 रुपये किलो हो गई। ये भी पढ़ेंं- चांदी का भाव आज का (14 अक्टूबर 2026)

अपने रिकॉर्ड हाई से कितनी सस्ती हुई चांदी?

एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में लगातार आ रही इस गिरावट के बाद यह चमकीली धातु अपने लाइफ-टाइम हाई लेवल से बेहद नीचे आ चुकी है। इस साल जनवरी के महीने में एमसीएक्स पर चांदी का भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के सर्वकालिक उच्च स्तर (all-time high) पर पहुंच गया था। वर्तमान बाजार मूल्य की तुलना यदि उस रिकॉर्ड हाई से की जाए, तो अब चांदी बाजार में 2,01,857 रुपये प्रति किलो तक सस्ती मिल रही है।

सोने के वायदा भाव में भी आई सुस्ती

चांदी की तर्ज पर सोने के वायदा कारोबार में भी नरमी का रुख बना हुआ है। हालांकि, सोने की कीमतों में गिरावट की रफ्तार चांदी के मुकाबले थोड़ी धीमी रही है। 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाला 10 ग्राम सोना पिछले कारोबारी दिन 1,49,543 रुपये पर बंद हुआ था, जो मंगलवार को फिसलकर 1,48,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। और बुधवार को 147923 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस तरह वायदा बाजार में सोना तीन दिन में करीब 1620 रुपये सस्ता हुआ है। ये भी पढ़ें- सोने का भाव आज का (14 अक्टूबर 2026)

घरेलू बाजार में सोना-सस्ता हुआ

वायदा कारोबार के साथ-साथ घरेलू हाजिर बाजार में भी सोना और चांदी की कीमतों में राहत देखने को मिली है। घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोना बुधवार को 1,48,175 रुपये से घटकर 147923 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं दूसरी ओर, चांदी का हाजिर भाव भी 2,19,217 रुपये से कम होकर 2,17,425 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। कीमतों में आई इस गिरावट से खरीदारों को बड़ी राहत मिली है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article