समुद्र किनारे बिकिनी में दिखा सारा अली खान का ग्लैमरस अंदाज, एक्ट्रेस ने शेयर की अपने वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 11:47 PM IST

Sara Ali Khan Montage Video: बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा सारा अली खान 2021 में अपने दोस्तों के साथ मालदीव्स ट्रिप पर गई थीं। हाल ही में सारा अली खान ने अपनी ट्रीप की अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।

समुद्र किनारे बिकिनी में दिखा सारा अली खान का ग्लैमरस अंदाज, एक्ट्रेस ने शेयर की अपने वेकेशन की अनदेखी तस्वीरें
Photo Credit: Instagram

Sara Ali Khan Maldives Trip Unseen Pictures: बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के लिए मालदीव्स एक फेवरेट वेकेशन स्पॉट बन गया है। चाहे परिवार के साथ समय बिताना हो या काम से ब्रेक लेना हो, बॉलीवुड सितारे किसी ना किसी चीज का बहाना बनाकर मालदीव्स आ ही जाते हैं। पिछले साल बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा सारा अली खान (Sara Ali Khan)अपने गर्ल गैंग के साथ मालदीव्स ट्रिप पर गई थीं। अतरंगी रे (Atrangi Re) फेम एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मालदीव्स ट्रिप की अनदेखी तस्वीरें वीडियो मोंटाज के रूप में साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है (Sara Ali Khan Maldives Trip Pictures)। सोशल मीडिया यूजर्स को सारा अली खान द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है (Sara Ali Khan Maldives Trip Photos)। 

बिकिनी में सारा अली खान ने मचाया धमाल

हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो मोंटाज शेयर किया है (Sara Ali Khan Viral Video)। इस वीडियो मोंटाज में सारा अली खान के मालदीव्स ट्रिप की अनदेखी तस्वीरें नजर आ रही हैं (Sara Ali Khan Maldives Photos)। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी दोस्त सारा वैसोहा और कामिया के साथ समुद्र किनारे मस्ती कर रही हैं। सारा अली खान की बिकिनी तस्वीरों ने धूम मचा दिया है (Sara Ali Khan Bikini Pictures)। वह इस ग्लैमरस अंदाज में स्विमिंग करते और साइकिल चलाते नजर आ रही हैं। उन्हें पेड़ के ऊपर सुनहरी धूप का मजा लेते हुए भी देखा गया (Sara Ali Khan Maldives Trip)। 

सारा अली खान आए दिन सुर्खियों में अपनी जगह बना ही लेती हैं। पिछले कुछ दिनों से सारा अली खान विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ इंदौर में अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वह लक्ष्मण उतेकर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी। 

End of Article