क्या पति से अलग होने के बाद इस बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं दीया मिर्जा? रिश्ते को लेकर आईं खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2020, 09:10 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा को लेकर खबरे हैं कि उन्हें फिर से प्यार हो गया है और इन दिनों वो बिजनेसमैन वैभव रेखी को ना केवल डेट कर रही हैं बल्कि उनके साथ लिव- इन में भी रह रही हैं।

क्या पति से अलग होने के बाद इस बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं दीया मिर्जा? रिश्ते को लेकर आईं खबरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरें हैं कि उन्हें एक बार फिर से प्यार हो गया है और वो उन्हीं के साथ समय बिता रही हैं। जानकारी के मुताबिक दीया बांद्रा बेस्ड बिजनेसमैन और इंवेस्टर वैभव रेखी को डेट कर रही हैं।

इतना ही नहीं स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक दीया इन दिनों वैभव के पाली हिल स्थित अपार्टमेंट में उनके साथ रह रही हैं। दोनों के बीच यह बॉन्ड लॉकडाउन के दौरान बना और इस समय वो साथ में समय बिता रहे हैं। 

मालूम हो कि दीया ने अप्रैल 2014 में अपने बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर साहिल सांघा से सगाई कर ली थी। इसके बाद 18 अक्टूबर 2014 दिल्ली के छतरपुर स्थित साहिल सांघा से शादी की थी। लेकिन शादी के करीब पांच साल बाद अगस्त 2019 में दोनों अलग हो गए। दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी थी कि 11 साल साथ रहने के बाद दोनों सहमति से अलग हो रहे हैं।

दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था, 'बीते 11 साल से हम लोग एक दूसरे के साथ थे और अब हम सहमति से अलग होने का फैसला ले रहे हैं। हम लोग अच्‍छे दोस्‍त रहेंगे और एक दूसरे को जहां जरूरत होगी, सपोर्ट करते रहेंगे। हम दोनों के रास्‍ते अलग अलग होंगे, लेकिन एक दूसरे से हर बात साझा करेंगे। हम अपनी फैमिली और दोस्‍तों के आभारी हैं कि उन्‍होंने हमारी भावनाओं को समझा और हमारे फैसले का समर्थन किया। हम दोनों इस मसले पर अब कोई भी कमेंट या बातचीत नहीं करेंगे। धन्‍यवाद।' लेकिन सिर्फ दीया और साहिल ही नहीं, ऐसे बी-टाउन सेलेब्स हैं, जो अपनी शादी के कई सालों बाद एक-दूसरे से अलग हो हुए।' वहीं अगर वैभव की बात करें तो उनकी भी पहले शादी हो चुकी है। वैभव ने योगा इंस्ट्रक्टर सुनैना रेखी से शादी की थी और दोनों की एक बेटी भी है। 

End of Article