सुशांत से ब्रेकअप पर रिया चक्रवर्ती ने बोला है झूठ! महेश भट्ट के साथ वॉट्सऐप चैट से हुआ खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2020, 04:23 PM IST

Rhea Chakraborty on Breakup: रिया चक्रवर्ती सुशांत की आत्महत्या के बाद पहली बार मीडिया के सामने आई है। हालांकि, रिया की बातों पर सुशांत के परिवार समेत करीबी सवाल उठा रहे हैं।

सुशांत से ब्रेकअप पर रिया चक्रवर्ती ने बोला है झूठ! महेश भट्ट के साथ वॉट्सऐप चैट से हुआ खुलासा

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रिया चक्रवर्ती पहली बार सामने आई है। एक इंटरव्यू में रिया ने सुशांत से जुड़े सवालों का जवाब दिया है। अब रिया के जवाबों में कई विरोधाभास सामने आ रहे हैं। 

रिया चक्रवर्ती ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि सुशांत के साथ उनका रिश्ता खत्म हुआ है या नहीं। वहीं, आठ जून को महेश भट्ट के साथ वॉट्सऐप पर बातचीत में रिया ने कहा था कि उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला ले लिया है। 

वॉट्सऐप चैट में रिया चक्रवर्ती महेश भट्ट से कह रहीं हैं कि- ' सर आएशा बहुत भारी मन और एक राहत के साथ आगे बढ़ गईं हैं। ये मेरे लिए जागने का वक्त है। आप तब भी और अब भी मेरे लिए फरिश्ते हैं।' आपको बता दें कि फिल्म जलेबी में रिया चक्रवर्ती के किरदार का नाम आएशा था।

रिया ने कहा- सुशांत को था क्लॉस्ट्रोफोबिया
रिया  चक्रवर्ती ने इस इंटरव्यू में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत को क्लॉस्ट्रोफोबिया था। रिया के मुताबिक- 'यूरोप जाने वाले दिन सुशांत ने मुझे और सबको बताया कि उसको फ्लाइट में बैठने से क्लॉस्टेरोफोबिया है और उसके लिए वह दवाई लेता है जो उसके पास हमेशा होती है।'

रिया के इस दावे पर सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने सवाल उठाए हैं। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर सुशांत का वीडिय शेयर किया है। इसमें वह प्लेन के कॉकपिट पर बैठे हुए हैं।  अंकिता ने कैप्शन में लिखा, 'ड्रीम ... क्या यह क्लस्ट्रोफोबिया है? तुम हमेशा उड़ना चाहते थे और तुमने ऐसा किया भी।'

सुशांत के पिता का बयान आया सामने 
सुशांत सिंह राजपूत के पिता के.के.सिंह का एक वीडियो सामने आया था। इसके अलावा उन्होंने रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार करने की मांग की है। टाइम्स नाउ से बात करते हुए सुशांत के पिता ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती मेरे बेटे सुशांत को लंबे समय से जहर पिलाया करती थी, वो इसकी हत्यारी है।' 

सुशांत के पिता के मुताबिक- 'जांच एजेंसियों को चाहिए कि वो रिया को और उसके सहयोगियों को अविलंब गिरफ्तार करें और उसे सजा दिलाएं।' आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में ड्रग्स का चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। 
 

End of Article