Heropanti 2 Release Date: ईद के मौके पर रिलीज होगी 'हीरोपंती 2', अजय देवगन और अमिताभ को टक्‍कर देंगे टाइगर श्रॉफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2022, 02:45 PM IST

बॉलीवुड के एक्‍शन हीरो टाइगर श्रॉफ एक बार फ‍िर दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फ‍िल्‍म हीरोपंती 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है।

Heropanti 2 Release Date: ईद के मौके पर रिलीज होगी 'हीरोपंती 2', अजय देवगन और अमिताभ को टक्‍कर देंगे टाइगर श्रॉफ

Heropanti 2 Release on EID 2022: बॉलीवुड के एक्‍शन हीरो टाइगर श्रॉफ एक बार फ‍िर दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फ‍िल्‍म हीरोपंती 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने इस फ‍िल्‍म से टाइगर श्रॉफ का एक लुक शेयर करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की है और मेकर्स के ट्वीट से साफ है कि इस फ‍िल्‍म में टाइगर का एक्‍शन किस लेवल का होने वाला है। 

'हीरोपंती' फ्रेंचाइजी साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित है। इस फ्रेंचाइजी से साजिद नाडियाडवाला ने युवाओं की नब्‍ज पकड़ ली है। टाइगर श्रॉफ के करियर को ऊंची बुलंदियों पर पहुंचाने वाली फिल्म 'हीरोपंती' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। यही वजह है कि मेकर्स टाइगर की 'हीरोपंती 2' को ऐसे मौके पर ला रहे हैं जिसे बॉलीवुड के दबंग एक्‍टर सलमान खान का एकाधिकार माना जाता है। 

जी हां, हीरोपंती 2 इस साल ईद के मौके पर 29 अप्रैल को रिलीज होगी। खास बात ये है कि इस द‍िन अजय देवगन और अमिताभ बच्‍चन स्‍टारर 'रनवे 34' रिलीज हो रही है। अपने एक्‍शन से टाइगर अजय देवगन और अमिताभ बच्‍चन जैसे दिग्‍गजों को जबरदस्‍त टक्‍कर देने वाले हैं। 

टाइगर श्रॉफ की फ‍िल्‍म हीरोपंती की दूसरी सीरीज यानि हीरोपंती 2 में फीमेल लीड में नजर आएंगी स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्‍यू करने वाली तारा सुतारिया। हीरोपंती में जहां टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की जोड़ी नजर आई थी, वहीं हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया की जोड़ी नजर आएगी। हीरोपंती की पहली किस्त ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया था जिसमें टाइगर की परफॉर्मेंस फिल्म का मुख्य आकर्षण रही है।

End of Article