Tiger Shroff House Glimpse: टाइगर श्रॉफ के सी फेसिंग घर में है ओपन जिम और डांस स्टूडियो, 31 करोड़ है कीमत!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2021, 11:11 AM IST

Tiger Shroff 8 BHK House Cost 31 crore!: टाइगर श्रॉफ ने खार में एक ही बिल्डिंग में तीन प्रॉपर्टी में निवेश किया है। उसी के लिए बॉलावुड एक्टर 31.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया है...

Tiger Shroff House Glimpse: टाइगर श्रॉफ के सी फेसिंग घर में है ओपन जिम और डांस स्टूडियो, 31 करोड़ है कीमत!

टाइगर श्रॉफ ने शोबिज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभिनय के साथ-साथ डांस टैलेंट के लिए पहचाने जाने वाले टाइगर श्रॉफ, इंडस्ट्री के टॉप बॉलीवुड स्टार्स में से एक हैं। अभिनेता लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं और युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। करोड़ों दिलों पर राज करने वाले टाइगर श्रॉफ लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। अब हाल ही में टाइगर श्रॉफ एक विशाल आलीशान घर के मालिक बन चुके हैं। 

टाइगर श्रॉफ ने अपने और परिवार के लिए खार में नया 8BHK घर खरीदा है। इस आलीशान घर में ओपन-एयर जिम, डांस स्टूडियो, आर्टिफीशियल रॉक क्लाइम्बिंग और बहुत कुछ होने के साथ-साथ सी व्यू भी है। जैसा कि खार में पहले से ऐश्वर्या राय बच्चन और ऋतिक रोशन सहित कई मशहूर हस्तियां रहती हैं। ऐसे में अब टाइगर श्रॉफ ने भी यहां पर घर से लिया है। 

टाइगर श्रॉफ खार में रुस्तमजी पैरामाउंट में शिफ्ट हो गए हैं। इसी बिल्डिंग में हार्दिक पांड्या, रानी मुखर्जी और कुणाल पांड्या का भी शानदार घर है। टाइगर श्रॉफ का ये नया घर सुपर शानदार है और इसमें कई लग्जरी सुविधाएं हैं।

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर श्रॉफ ने खार में एक ही बिल्डिंग में तीन प्रॉपर्टी में निवेश किया है। उसी के लिए बॉलावुड एक्टर 31.5 करोड़ रुपये का भुगतान किया है। जिसमें नए घर की कीमत 30 करोड़ रुपए बताई जा रही है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अगली बार हीरोपंती 2 में तारा सुतारिया के साथ देखा जाएगा। साथ ही वो रेम्बो, बागी 4 और गणपथ में भी नजर आएंगे।
 

End of Article