Heropanti 2 Movie Tickets Booking: इन शहरों में हाउसफुल चले रहे हैं हीरोपंती 2 के शो, जानिए कितनी है एक टिकट की कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 10:21 PM IST

Heropanti 2 Movie Tickets Booking: टाइगर श्रॉफ की फिल्म हीरोपंती 2 29 अप्रैल को हो रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार हो रही है। जानिए कितनी है हीरोपंती 2 के एक टिकट की कीमत और कितना हो सकता है कलेक्शन...

Heropanti 2 Movie Tickets Booking: इन शहरों में हाउसफुल चले रहे हैं हीरोपंती 2 के शो, जानिए कितनी है एक टिकट की कीमत

Heropanti 2 Movie Tickets Booking: ईद के मौके पर इस हफ्ते अजय देवगन की रनवे 34 और टाइगर श्रॉफ की होरपंती 2 रिलीज होने वाली है। हीरोपंती की एडवांस बुकिंग कुछ हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की अच्छी-खासी एडवांस बुकिंग हुई है। ऐसे में फिल्म पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर सकती है। 

बुक माय शो डॉट कॉम के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में हीरोपंती 2 (Heropanti 2 movie ticket price) के एक टिकट की कीमत 200 रुपए है। वहीं, नई दिल्ली में टिकट की कीमत 210 रुपए से 250 रुपए तक है। इसके अलावा  गुड़गांव में इसकी कीमत 180 रुपए से शुरू होकर 220 रुपए तक है। वहीं, गाजियाबाद में टिकट की कीमत 150 रुपए से शुरुआत है। मुंबई की बात करें तो फिल्म के टिकट 200 रुपए से शुरू हैं। बेंगलुरु में टिकट की कीमत 200 रुपए से शुरू होकर 220 रुपए तक है। पुणे में भी एक टिकट 200 रुपए का है। 

Trade feels that Tiger Shroff-starrer Heropanti 2 is also larger-than-life  like the recent hits and has a good mass appeal : Bollywood News -  Bollywood Hungama

पहले दिन हो सकती है इतनी कमाई
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कादेल के मुताबिक हीरोपंती 2 की एडवांस बुकिंग (Heropanti 2 movie tickets) बेहतरीन हुई है। मुंबई सर्किट, दिल्ली एनसीआर, इंदौर, पुणे, सूरत, चंडीगढ़ और कोलकाता में भी फिल्म को अच्छी बुकिंग मिल रही है। ऐसे में फिल्म ट्रेड पंडितों को चौंका सकती है। टाइगर श्रॉफ की मास ऑडियंस में अच्छी पकड़ है, जिसका उन्हें फायदा मिल रहा है। ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक यदि इसी तरह की बुकिंग रही तो फिल्म अपने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई कर सकती है।  

इन फिल्मों से होगी टक्कर
हीरोपंती 2 बॉक्स ऑफिस (Heropanti 2 movie release date) पर अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 से टकराएगी। इसके अलावा पहले से ही शानदार कलेक्शन कर रही केजीएफ 2 से भी हीरोपंती 2 को कड़ टक्कर मिलने जा रही है। 

आपको बता दें कि हीरोपंती 2 साल 2014 में रिलीज हुई टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म हीरोपंती का सीक्वल है। हीरोपंती में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट कृति सेनन थीं। वहीं, हीरोपंती 2 में टाइगर के अपोजिट तारा सुतारिया हैं।  

End of Article