Good Bye Release Date: इस दिन रिलीज होगी अमिताभ की 'गुडबाय', 'बधाई हो' फेम नीना गुप्‍ता संग बनेगी जोड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 11:20 AM IST

Good Bye Release Date: बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की आगामी फि‍ल्म 'गुडबाय' की रिलीज डेट सामने आ गई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता और रश्मिका मंदाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। 

Good Bye Release Date: इस दिन रिलीज होगी अमिताभ की 'गुडबाय', 'बधाई हो' फेम नीना गुप्‍ता संग बनेगी जोड़ी

Good Bye Release Date: बालाजी टेलीफिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट की आगामी फि‍ल्म 'गुडबाय' की रिलीज डेट सामने आ गई है। विकास बहल द्वारा निर्देशित, 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, रश्मिका मंदाना, एली अवराम और सुनील ग्रोवर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं। यह फिल्म 7 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ एक फोटो भी शेयर किया है। 

इस तस्वीर में फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही हैं। चेहरे पर तिरंगे बना पूरा परिवार टीवी पर संभवत: मैच देख रहा है। अमिताभ बच्चन सोफे पर बैठे हैं और सोफे के किनारे बैठीं रश्मिका उन्हें पॉपकॉर्न दे रही हैं। वहीं नीना गुप्ता सोफे के नीचे बैठे हैं। अन्य लोग भी नीचे ही हैं। सोफे के पीछे दीवार पर ढेर सारे फोटो फ्रेम लगे हैं। यह फिल्म इमोशंस और कॉमेडी से भरी फैमिली ड्रामा है। 

बता दें कि यह पहली बार है जब अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता साथ नजर आएंगे। नीना गुप्ता फिल्म में बिग बी की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। नीना गुप्ता और अमिताभ बच्चन दोनों के दिल में एक दूसरे के प्रति बेहद सम्मान है और अभिनेत्री उनके काम की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हैं। वहीं अमिताभ बच्चन ने नीना गुप्ता के लिए एक हाथ से लिखे नोट में 2018 की फिल्म 'बधाई हो' में उनके प्रदर्शन की खूब सराहना की थी।

टॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सदी के महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ फ‍िल्‍म गुड बाय में नजर आएंगी।  रश्मिका मंदाना साउथ की उभरती हुई एक्ट्रेस हैं। रश्मिका तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में काम कर रही हैं। बॉलीवुड एक्‍टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की नई फ‍िल्‍म होगी मिशन मंजनू में भी रश्मिका मंदाना संग उनकी जोड़ी बनने जा रही है। 

End of Article