दीपिका पादुकोण-सिद्धांत चतुर्वेदी के बोल्ड सीन के बाद चर्चा में है इंटीमेसी डायरेक्टर, फिल्मों में न्यूड और बोल्ड सीन करते हैं शूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2022, 12:12 PM IST

What is Intimacy Director: गहराइयां फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण के बीच बोल्ड सीन के लिए इंटीमेसी डायरेक्टर की मदद ली गई है। जानिए क्या होता है इंटीमेसी डायरेक्टर...

दीपिका पादुकोण-सिद्धांत चतुर्वेदी के बोल्ड सीन के बाद चर्चा में है इंटीमेसी डायरेक्टर, फिल्मों में न्यूड और बोल्ड सीन करते हैं शूट

What is intimacy director.फिल्म गहराइयां में दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के बीच किसिंग और बोल्ड सीन काफी सुर्खियों में है। इन सीन की शूटिंग के लिए इंटीमेसी डायरेक्टर की मदद ली गई है। हॉलीवुड फिल्मों में इंटीमेसी डायरेक्टर बहुत कॉमन है। लेकिन, बॉलीवुड में गहराइयां पहली फिल्म है जिसमें इंटेमेसी डायरेक्टर की न सिर्फ मदद ली गई है बल्कि फिल्म के आखिर में उन्हें क्रेडिट भी दिया गया है।

फिल्म या वेब सीरीज में न्यूड या सेक्स सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर्स सहज हो या इसमें कोई भी गड़बड़ी न हो ये सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी इंटीमेसी डायरेक्टर पर है। इंटीमेसी डायरेक्टर को कई जगह इंटीमेसी स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है, वह शूटिंग के दौरान देखते हैं कि एक्टर-एक्ट्रेस के बीच फिजिकली टच किस तरह से हो रहा है। इसके अलावा फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर और एक्ट्रेस के बीच किसी भी तरह की कोई हिचकिचाहट न हो। वहीं, डायरेक्टर और एक्टर-एक्ट्रेस का नजरिया भी समझा जा सके।

Deepika Padukone opens up on shooting intimate scenes for Gehraiyaan: 'Not  easy' | Entertainment News – India TV

मी टू मूमेंट के बाद उठी थी मांग  
साल 2018 में मी टू मूमेंट के बाद सेट पर इंटीमेसी डायरेक्टर की मांग की गई थी। इंटीमेट सीन के दौरान सहजता और एक्टर्स की सुरक्षा देने और मानसिक परेशानी से बाहर निकालने का काम इंटीमेसी डायरेक्टर का होगा। इसके अलावा सीन को क्या दूसरे ढंग से शूट किया जा सकता, ये भी इंटीमेसी डायरेक्टर तय करता है। दरअसल वह एक ऐसा कोच होता है जो फिल्म के कलाकारों को अंतरंग सीन के लिए कोच करने का काम करता है। 

Siddhant Chaturvedi's Dad Speechless After Uncle Asked About Actor's Kiss  With Deepika Padukone in Gehraiyaan

राइटर ने किया था ट्वीट
गहराइयां की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर गहराइयां के क्रेडिट्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। उन्होंने इसके साथ लिखा, 'शायद मैं गलत हो सकता हूं मगर मैंने पहली बार किसी बॉलीवुड में इंटीमेसी डायरेक्टर का क्रेडिट देखा।'

असीम छाबड़ा आगे लिखा,  'मैं डार गाई (गहराइयां फिल्म के इंटीमेसी डायरेक्टर) को जानता हूं, इस कारण मैं ये जानने को बेहद उत्सुक हूं कि इस फिल्म में उनका क्या योगदान रहा है।'

End of Article